फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Drain number-1 silt not lifted, drains not even cleaned

Panipat News: ड्रेन नंबर-एक सिल्ट नहीं उठाई, नालों की भी सफाई नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Drain number-1 silt not lifted, drains not even cleaned
पानीपत। नगर निगम की लंबी चौड़ी इंजीनियरिंग टीम और एलएंडटी के बड़े दावों के बाद ड्रेन से लेकर नालों की स्थिति में कोई सुधार नहीं है। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया निरीक्षण कर कमी पकड़कर अधिकारियों को चेतावनी दे चुके हैं। अधिकारी उपायुक्त के आदेशों को धता बताकर ढुलमुल काम कर रहे हैं। नगर निगम अधिकारी तीन दिन बाद भी ड्रेन नंबर-1 से सिल्ट नहीं उठा पा रहे हैं। सिल्ट सूखने के बाद लोगों के लिए परेशानी बढ़ रही है। वहीं एलएंडटी के जीटी रोड के साथ ड्रेन की मरम्मत व सफाई नहीं की सकी है। इसके अलावा एलिवेटेड हाईवे की ड्रेनेज पाइप की मरम्मत कार्य भी पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने 14 जून को ड्रेन नंंबर-एक के साथ जीटी रोड स्थित एलएंडटी के नालों समेत सात प्वाइंटों का मौका देखा था। ड्रेन नंबर-एक पर सिल्ट पड़ा मिला था। उपायुक्त ने अधिकारियों को दो घंटे का समय दिया था। इसके अलावा एलएंडटी अधिकारियों को नाला की सफाई और मरम्मत के आदेश दिए थे। अमर उजाला टीम ने उपायुक्त के आदेशों के तीसरे दिन रविवार को ड्रेन नंबर-एक और जीटी रोड स्थित एलएंडटी के नाले का सच जाना।
विज्ञापन

ड्रेन नंबर-एक पर देवी मंदिर के नजदीक सिल्ट पड़ा है। सिल्ट सूखने के चलते बदबू तो कम हुई है, लेकिन राहगीरों व आसपास के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पॉलिथिन उड़कर लोगों के घरों में पहुंच रहे हैं। इसके साथ प्री-मानसून में बारिश होने पर फिर से सिल्ट का रूप लेने के बाद हादसों का खतरा बन जाएगा। वहीं ड्रेन की सफाई का कार्य भी अपेक्षाकृत नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने जीटी रोड स्थित एलएंडटी के नालों के छह प्वाइंट देखे थे। यहां पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध नहीं मिले थे। कई जगह नाले कनेक्ट नहीं थे। ऐसे में बारिश आने पर निकासी बड़ी समस्या बनती। उपायुक्त ने इन स्थानों की पिछले साल इन्हीं दिनों में निरीक्षण किया था। उन्होंने उस समय अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए थे। एक साल बाद 14 जून को निरीक्षण में भी अधिकारियों को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए थे। अधिकारियों ने तीन दिन बाद भी कोई काम शुरू नहीं किया। वहीं खादी आश्रम के नजदीक जीटी रोड के नजदीक सीवर सिस्टम इतना बेहतर नहीं है। यहां आज भी डेयरियों के चलते पानी निकासी की समस्या बनी हुई है।

वर्जन :
पानी निकासी के प्रबंधों का जायजा लेकर अधिकारियों को काम करने के निर्देश दिए थे। इसमें किसी प्रकार की अनदेखी पाई जाती है तो उचित कार्रवाई कराई जाएगी।
डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed