फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dr. Sushila Beniwal of SD College becomes Vice-President of Kuvi Sports Council

Panipat News: एसडी कॉलेज की डॉ. सुशीला बेनीवाल बनी कुवि खेल परिषद की उप-प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
Dr. Sushila Beniwal of SD College becomes Vice-President of Kuvi Sports Council
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय खेल परिषद की उप-प्रधान बनीं डॉ. सुशीला बेनीवाल, सा​थ में अन्य पदा​धिक
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुशीला बेनीवाल 51 वोट लेकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल परिषद (वर्ष 2026-27) की उप-प्रधान बन गई हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आर्य कॉलेज पानीपत के उम्मीदवार को एकतरफा मुकाबले में 51-18 मतों से पराजित किया है। वे इस जीत के साथ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स बोर्ड की सदस्य भी बन गईं हैं।
विज्ञापन

कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल, उप-प्रधान राजीव गर्ग, महासचिव महेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विशाल गोयल, प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने डॉ. सुशीला बेनीवाल की जीत पर शुभकामनाएं दी। एसडी पीजी कॉलेज पहले से ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल मानचित्र पर अपनी सशक्त पहचान बनाए हुए है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय खेल परिषद का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध महाविद्यालयों में खेलकूद, शारीरिक फिटनेस और खेल भावना को बढ़ावा देना है। परिषद खेल प्रतिभाओं की पहचान, बेहतर कोचिंग, आधारभूत ढांचे के विकास तथा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कार्य करती है। डॉ. सुशीला बेनीवाल ने कहा कि उनका विशेष लक्ष्य छात्राओं को खेलकूद के प्रति जागरूक करना और खेलों में उनकी भागीदारी व योगदान को बढ़ाना है। वे पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वाह करेंगी। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि खेल परिषद खेल मैदानों, जिमनेजियम, सुविधाओं के रख-रखाव, बेहतर कोचिंग और वित्तीय सहायता की जिम्मेदारी निभाती हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed