{"_id":"69d57ae56c9fe7a3fe0a0f54","slug":"dr-somveer-jakhar-memorial-fellowship-will-start-in-ku-panipat-news-c-45-1-kur1010-152882-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कुवि में शुरू होगी डॉ. सोमवीर जाखड़ मेमोरियल फेलोशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कुवि में शुरू होगी डॉ. सोमवीर जाखड़ मेमोरियल फेलोशिप
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शिक्षा और शोध को बढ़ावा देने की दिशा में फेलोशिप शुरू की जा रही है। इस संबंध में डॉ. प्रितिका ने अपने पति की स्मृति में डॉ. सोमवीर जाखड़ मेमोरियल फेलोशिप स्थापित करने का प्रस्ताव कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा को सौंपा है। इसके तहत डॉ. प्रितिका ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन (कुका) के माध्यम से तीन लाख रुपये की राशि का चेक प्रदान किया। यह फेलोशिप विश्वविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की जाएगी और एमएससी बॉटनी के टॉपर छात्र को प्रदान की जाएगी।
कुका के निदेशक प्रो. अनिल मित्तल ने बताया कि स्वर्गीय डॉ. सोमवीर जाखड़ विश्वविद्यालय के प्रतिभाशाली पूर्व छात्र रहे हैं। उन्होंने बॉटनी में एमएससी और पीएचडी करने के बाद एक सफल शैक्षणिक करियर बनाया।
उन्होंने वर्ष 2012 से 2023 तक सहायक प्रोफेसर के रूप में और उसके बाद मई 2025 तक एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्य किया। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल, कुका निदेशक प्रो. अनिल मित्तल, उपनिदेशक डॉ. कंवल गर्ग, प्रो. नरेन्द्र सिंह और डॉ. सुमन मेहंदिया सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।