फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   DPR for renovation of city parks will be ready, tender open

Panipat News: शहर के पार्कों के जीर्णोद्धार की डीपीआर होगी तैयार, खुला टेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
DPR for renovation of city parks will be ready, tender open
पानीपत। शहर के पार्कों के जीर्णोद्धार का काम शुरू होने जा रहा है। इस प्रोजेक्ट की पूरी रूपरेखा तैयार करने के लिए निगम ने डीपीआर यानी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट का टेंडर लगाया था। जो अब खुल गया है। अब सरकार की ओर से निर्धारित एजेंसी शहर के सभी पार्कों के बकाया कामों को लेकर प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके बाद इन पार्कों में जीर्णोद्धार संबंधित काम होंगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शहर के पार्कों पर सरकार करीब 25 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। शहरी विधायक प्रमोद विज ने शहर के पार्कों को लेकर 25 करोड़ की राशि को सरकार से मंजूर कराया था। जिससे निगम क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण विधानसभा के पार्कों का जीर्णोद्धार हो सके। दिसंबर 2023 में विधायक ने सरकार से ग्रांट मंजूर कराई थी। इसके बाद निगम क्षेत्र के करीब 143 पार्कों में से करीब 40 प्रतिशत पार्कों में काम होना बाकी है। कुछ पार्कों में काम पूरा हो चुका है जबकि कुछ में चल रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम के जेई अजय छौक्कर का कहना है कि सरकार की ओर से निर्धारित एजेंसी तय करेगी कि किस पार्क में कितना काम बकाया है और उस पर कितना बजट खर्च होगा। जल्द ही शहर के पार्कों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इससे पार्कों में फुटपाथ, बेंच, झूले और ओपन जिम बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed