फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dozens of trains were delayed due to fog

Panipat News: कोहरे के कारण दर्जन भर ट्रेनें लेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 09:25 AM IST
विज्ञापन
Dozens of trains were delayed due to fog
प्लेटफार्म पर बैठे यात्री। संवाद
पानीपत। धुंध के ज्यादा मात्रा में होने के कारण ट्रेन अपने निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पा रही है। जिस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धुंध के कारण ट्रेन की गति धीमी हो गई है। जिस कारण यात्रियों को ज्यादा समय स्टेशन पर ही काटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पानीपत से चलकर अंबाला जाने वाले यात्री सुखविंद्र, रविंद्र और रमेश ने बताया कि वह पिछले कई घंटों से स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे है। जिससे उनका काफी समय खराब हो रहा है। जिससे उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने रेलवे प्रशासन से इस समस्या का हल निकालने की बात कही है। जिससे अन्य यात्रियों को इस समस्या से होकर न गुजरना पड़े। रेलवे अधिकारियाें का कहना है कि धुंध में दृश्यता ना के बराबर होने के कारण ट्रेन की गति धीमी हो गई है। जिससे यात्रियों को समस्याओं से होकर गुजरना पड़ रहा है। यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए ट्रेन की गति को धीमा किया गया है। जिससे किसी प्रकार का हादसा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें हो रहीं लेट एनडीएलएस पैसेंजर ट्रेन का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:01 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत दोपहर 12:00 बजे पहुंची और इसे यहां से 12:06 बजे रवाना किया गया। खजुराहो एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:34 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत शाम 3:00 बजे पहुंची और इसे यहां से 3:06 बजे रवाना किया गया। पश्चिम एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 12:23 बजे का है।
यह ट्रेन पानीपत 12:45 बजे पहुंची और इसे यहां से 12:52 बजे रवाना किया गया। फाजिल्का एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 2:29 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत दोपहर 3:33 बजे पहुंची और इसे यहां से दोपहर 3:37 बजे रवाना किया गया। इंटरसिटी एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 3:00 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 3:45 बजे पहुंची और इसे यहां से 3:48 बजे रवाना किया गया। दौलतपुर चौक जन शताब्दी एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय शाम 3:57 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 4:34 बजे पहुंची और इसे यहां से 4:37 बजे रवाना किया गया।
डाउन लाइन की ट्रेन झेलम एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 8:35 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 10:19 बजे पानीपत पहुंची और इसे यहां से सुबह 10:22 बजे रवाना किया गया। जन शताब्दी एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:02 बजे का है।

यह ट्रेन पानीपत सुबह 10:27 बजे पहुंची और इसे यहां से 10:32 बजे रवाना किया गया। गीता जयंती एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय शाम 4:02 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 6:29 बजे पहुंची और इसे यहां से 6:37 बजे रवाना किया गया। मालवा एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय शाम 6:24 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 6:59 बजे पहुंची और इसे यहां से 7:06 बजे रवाना किया गया।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed