{"_id":"67eb06d06e1096dcbf065b9c","slug":"doubt-on-collector-rates-waiting-for-next-order-panipat-news-c-244-1-pnp1001-134549-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कलेक्टर रेटों पर संशय अगले आदेश का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कलेक्टर रेटों पर संशय अगले आदेश का इंतजार
विज्ञापन
पानीपत। जिले में कलेक्टर रेट बढ़ने पर संशय बन गया है। जिला स्तर पर अभी कलेक्टर रेट बढ़ाने का प्रस्ताव बनाकर मंडलायुक्त व निदेशालय स्तर पर नहीं भेजा गया है। ऐसे में अब मुख्यालय स्तर से कलेक्टर रेट आने का इंतजार है। इन सबके बीच रजिस्ट्री के लिए टोकन नंबर जारी किए गए हैं।
जिले में एक अप्रैल को कलेक्टर रेट बढ़ाए जाने हैं। राजस्व विभाग ने 10 से 20 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट बढ़ाने का अनुमान था। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने गत दिनों इसके लिए राजस्व और पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी।
राजस्व विभाग के अधिकारियों ने कलेक्टर रेट बनाने शुरू कर दिए थे। जिले के नए रेट सोमवार को अंतिम रूप देकर मंडलायुक्त और निदेशालय स्तर पर भेजे जाने थे। इनको सोमवार को नहीं भेजा जा सका है। इन सबके बीच सोमवार को अंतिम दिन रजिस्ट्री कराने के लिए होड़ लगी रही। तहसीलों में पूरा दिन रजिस्ट्री कराने के लिए लोगों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन
नगर निगम और बिजली निगम में कैश काउंटर पर रही भीड़ ःवित्त वर्ष का सोमवार को अंतिम दिन रहा। नगर निगम कार्यालय में प्राॅपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए कतार लगी रही। निगम को लाखों रुपये का राजस्व मिला है। वहीं बिजली निगम के कैश काउंटर पर सोमवार को पूरे दिन उपभोक्ताओं ने बिल जमा कराए। निगम की टीम ने इसके साथ कनेक्शन को चालू कराया।