फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   double bill sent for water and sewer

Panipat News: पानी-सीवर के भेजे दोगुने बिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
double bill sent for water and sewer
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही ने एक बार फिर से शहरवासियों को परेशान कर दिया है। इस बार निगम ने सीवर-पानी के कनेक्शन धारकों को दोगुना बिल भेज दिया है। इसे ठीक करवाने के लिए लोगों को मॉडल टाउन की लाल टंकी मार्केट के चक्कर काटने पड़ रहे हैं और बिल का भुगतान करने के लिए रेलवे रोड स्थित ताऊ देवी लाल कॉम्प्लेक्स के निगम कार्यालय में आना पड़ता है।
अब तक वार्ड चार की 11 कॉलोनियों के करीब 20 हजार परिवारों को ये बिल बांटे गए हैं। इसकी शिकायत लेकर रोज वार्ड के लोग पार्षद और निगम कार्यालयों में चक्कर काट रहे हैं। इस पर पार्षद ने निगम अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने लोगों की इस समस्या को हल नहीं किया तो लोगों के साथ निगम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले भी निगम अधिकारियों की लापरवाही ने पूरे शहर के लोगों को परेशान किया था। निगम ने अंतिम तिथि बीत जाने के बाद पानी-सीवर के बिल बांटे थे। जिनकी वजह से लोगों को बिल पर लगने वाला सरचार्ज भरना पड़ा था। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद निगम अधिकारियों ने लोगों से सरचार्ज न लेने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद रविंद्र नागपाल ने बताया कि सालों से जनस्वास्थ्य विभाग लोगों को पानी-सीवर के बिल बांटता था। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं की एक अलग आईडी और कनेक्शन नंबर दिया था। अब विभाग निगम में मर्ज हो चुका है। इस पर उपभोक्ताओं की ये आईडी बदल दी गई। और पुराने बिल को नए बिल के साथ जोड़कर लोगों को भेज दिया गया। इसे ठीक करवाने के लिए लोगों को जनस्वास्थ्य विभाग के दफ्तर भेजा जाता है लेकिन बिल का भुगतान निगम कार्यालय भेजा जा रहा है।

वार्ड वासियों के लिए ये समस्या काफी गंभीर है। इसे लेकर आज वार्ड के लोगों के साथ आयुक्त से मुुलाकात की जाएगी। अगर इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ तो आगामी कार्रवाई के बारे में विचार किया जाएगा। - रविंद्र नागपाल, पार्षद, वार्ड चार

निगम अधिकारियों की बार बार लापरवाही का नतीजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। इसे लेकर निगम अधिकारियों से बातचीत की जाएगी और इसका हल कराया जाएगा। - दुष्यंत भट्ट, सीनियर डिप्टी मेयर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed