फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Doctors of Civil Hospital removed a six cm lump with binoculars.

Panipat News: सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने दूरबीन से निकाली छह सेमी की गांठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 03:03 AM IST
विज्ञापन
Doctors of Civil Hospital removed a six cm lump with binoculars.
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में लगातार सेवाओं का विस्तार कर रहा है। अब सिविल अस्पताल में कई बड़ी सर्जरी की सेवाएं भी शुरू हो चुकी है। अब तीन सरकारी डॉक्टरों की टीम ने सिविल अस्पताल में एक महिला के पेट से दूरबीन से सर्जरी कर छह सेंटीमीटर की गांठ निकाली है। ये अस्पताल में लेप्रोस्कॉपी से पहली सर्जरी हुई है। पौना घंटा चली इस सफल सर्जरी के बाद मरीज की अगले दिन अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। सर्जरी के बाद सिविल सर्जन ने डॉक्टरों को बधाई दी है।
विज्ञापन


प्रसूति विभाग की अध्यक्षा डॉ. लिपिका बंसल ने बताया कि उनके पास पिछले सप्ताह अंजू नाम की महिला आई थी। उसके पेट में दर्द था। जांच करने पर खून की मात्रा भी काफी कम मिली। उन्होंने उसको दो यूनिट ब्लड चढ़ाया और अल्ट्रासाउंड कराया था। अल्ट्रासाउंड में अंजू को छह सेंटीमीटर की पेट में गांठ मिली। उन्होंने इस केस के बारे में डॉ. शशिलता से विचार विमर्श किया। इस पूरे केस को सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा के संज्ञान में लाया गया। उन्होंने महिला अंजू की सर्जरी सिविल अस्पताल में ही करने के निर्देश दिए। उन्होंने दो दिन पहले अंजू को सर्जरी के लिए सिविल अस्पताल बुलाया था। यहां पौने घंटे की सफल सर्जरी लेप्रोस्कोपी से की।
विज्ञापन

ये सरकारी अस्पताल में लेप्रोस्कोपी से पहली सर्जरी है। अंजू पूरी तरह से स्वस्थ है। उसको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उनकी टीम में डॉ. देवेंद्र चहल, सहायक रवि व गवर्धन भी शामिल रहे। सफल ऑपरेशन पर सिविल सर्जन ने डॉक्टरों की टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed