फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Doctors and staff not found on duty, ADC took records with them

ड्यूटी पर नहीं मिले डॉक्टर और स्टाफ एडीसी साथ ले गई रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 02:48 AM IST
विज्ञापन
Doctors and staff not found on duty, ADC took records with them
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सिविल अस्पताल में अकसर डॉक्टरों पर समय पर ड्यूटी पर न आने के आरोप लगते हैं। आरोप ये भी हैं कि डॉक्टरों के अस्पताल में आने से पहले ही कार्यालय सहायक या क्लर्क डॉक्टरों की रजिस्टर में हाजिरी लगा देते हैं। डॉक्टरों के कहे मुताबिक उनके हस्ताक्षर भी खुद ही कर देते हैं। इसी शिकायत पर डीसी ने एडीसी वीणा हुड्डा को सुबह आठ बजे जांच के लिए सिविल अस्पताल भेजा। एडीसी वीणा हुड्डा ने पीएमओ ऑफिस में डॉक्टरों की हाजिरी जांची। इस दौरान रजिस्टर में कुछ डॉक्टर व कर्मचारियों की हाजिरी तो मिली लेकिन वो ड्यूटी पर नहीं मिले।
कई डॉक्टर समय पर अस्पताल नहीं पाए गए। एडीसी वीणा हुड्डा ने इस बारे में एसएमओ डॉ. श्यामलाल से बात की और हाजिरी रजिस्टर साथ ले गई। डॉ. वीणा हुड्डा ने बताया कि अस्पताल में कई डॉक्टर व स्टाफ के कर्मचारी समय पर ड्यूटी पर नहीं मिले। इन डॉक्टरों व स्टाफ कर्मचारियों को नोटिस दिए जाएंगे। इनसे समय पर ड्यूटी न आने का कारण भी पूछा जाएगा।
विज्ञापन

हाजिरी लगाने का यह अनोखा तरीका अपनाया
डॉक्टर हाजिरी रजिस्टर में हस्ताक्षर करने के स्थान पर अपना सीधा नाम लिखते हैं ताकि कोई भी पीएन या क्लर्क बिना किसी परेशानी के उनकी हाजिरी लगा सके। डॉक्टर नौ बजे के करीब अस्पताल में आते हैं तब तक प्यून या क्लर्क उनकी हाजिरी लगा देते हैं। ये मामला पीएमओ के संज्ञान में आया तो उन्होंने रजिस्टर अपने कार्यालय में रखवा दिया था। कुछ समय बाद रजिस्टर फिर एसएमओ के कार्यालय में रख दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed