फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Doctor dies, wife injured in road accident

Panipat News: सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत, पत्नी घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:56 PM IST
विज्ञापन
Doctor dies, wife injured in road accident
पानीपत। जीटी रोड पर पार्क अस्पताल के सामने मोटरसाइकिल सवार दंपती को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल दंपती को नजदीकी पार्क अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। हादसे के बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

देशराज कॉलोनी निवासी विजय कुमार शर्मा (50) आरएमपी डॉक्टर थे। शनिवार को समालखा निवासी उनके चचेरे भाई सुरेंद्र की हृदय गति रुकने की वजह से मौत हो गई थी। जिस सूचना पर रविवार दोपहर करीब एक बजे विजय अपनी पत्नी रीटा के साथ मोटरसाइकिल पर समालखा जा रहे थे। उनके पीछे उनका बेटा हैंसी भी दूसरी मोटरसाइकिल पर था। जब वह पार्क अस्पताल के सामने फ्लाईओवर से नीचे उतरने लगे तो पीछे से तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगते ही विजय और उसकी पत्नी दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। बेटे हैंसी ने उनको पास के अस्पताल पहुंचाया। जहां पर विजय की मौत हो गई। जबकि रीटा की हालत गंभीर बनी हुई है। वह आईसीयू वार्ड में भर्ती है। विजय के दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed