फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   DLSA Child Marriage Awareness Chariot to reach cities and villages, flagged off

Panipat News: डीएलएसए शहर और गांवों में पहुंचेगा बाल विवाह जागरूकता रथ, झंडी दिखा किया रवाना

Sat, 31 Jan 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 31 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
DLSA Child Marriage Awareness Chariot to reach cities and villages, flagged off
बाल विवाह मुक्ति रथ को झंडी दिखा रवाना करते डीएलएसए सचिव वर्षा शर्मा। स्रोत : सूचना विभाग
पानीपत। डीएलएसए (जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण) शहर के साथ गांवों में बाल विवाह जागरूकता कार्यक्रम करेगा। यह अभियान जिले के सभी 200 गांवों के साथ नगर निगम पानीपत के सभी 26 और समालखा नगर परिषद के 17 वार्ड में चलाया जाएगा। डीएलएसए सचिव वर्षा शर्मा ने शुक्रवार को जिला न्यायालय से रथ को झंडी दिखा रवाना किया। उन्होंने रथ के हस्ताक्षर बोर्ड पर शुभकामना का संदेश लिखा। उन्होंने कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध है और बच्चों के अधिकारों के साथ कुठाराघात है।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत गठित आशा यूनिट के माध्यम लोगों को जागरूक किया जा रहा है, इसके साथ बाल विवाह पीड़ितों को कानूनी व अन्य सहायता प्रदान की जा रही हैं। एमडीएम संस्था के जिला समन्वयक संजय कुमार ने बताया कि बाल विवाह मुक्त भारत के एक वर्ष पूर्ण होने पर चार दिसंबर से आठ मार्च तक पूरे देश में 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। एमडीडी ऑफ इंडिया व इसके राष्ट्रीय सहयोगी जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन (जेआरसी) द्वारा प्रदेश के 17 जिलों सहित देश के 451 जिलों में बाल विवाह मुक्ति रथ का संचालन करने का कार्यक्रम तय किया है। पानीपत में शुरू रथ हर गांव में पहुंचेगा, इसके साथ विश्वविद्यालय, कॉलेज, स्कूलों, ग्राम पंचायत, अस्पताल, धार्मिक स्थलों, पुलिस थानों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व बाजार में प्रमुख स्थलों पर लोगों को संदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed