फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Diwali will be celebrated again with the darshan of Shri Ramlala

Panipat News: श्रीरामलला के दर्शन संग फिर मनेगी दिवाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Diwali will be celebrated again with the darshan of Shri Ramlala
पानीपत। औद्योगिक नगरी में श्रीरामलला के दर्शन संग फिर दिवाली मनेगी। शहर से लेकर गांव तक लोगों में राम के स्वागत को लेकर उत्साह बना हुआ है। हर कोई अयोध्या श्रीराम मंदिर में रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आतुर है और शाम को घरों और प्रतिष्ठानों को दिवाली की तरह सजाने की तैयारी है। इसको लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है। लोग फिर से दिवाली मनाने को तैयार हैं। प्राचीन श्री देवी मंदिर को 51 हजार दीयो से सजाया जाएगा। इसके साथ यहां आतिशबाजी की जाएगी। शहर के संजय चौक और लालबत्ती चौक पर विशेष आयोजन किए जाएंगे।
विज्ञापन

मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सोमवार को सुबह ही मंदिरों में विशेष आयोजन किए जाएंगे। सुबह 11 से दो बजे तक प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लाइव दिखाया जाएगा। करीब 250 मंदिरों और अन्य स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। यहां रामभक्तों को लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। इसके बाद आरती की जाएगी। शाम को विभिन्न स्थानों पर सामूहिक रूप से दिवाली मनाई जाएगी।
विज्ञापन


बॉक्स

लोगों में दिवाली मनाने के लिए उत्साह
लोगों में दिवाली मनाने को लेकर उत्साह बना हुआ है। हर कोई शाम को दीये लगाने को तैयार है। इसको लेकर सर्दी के मौसम में मिट्टी के दीयों की एकाएक मांग बढ़ गई है। गोहाना रोड निवासी रामकिशन ने बताया कि मिट्टी के दीयों की दिवाली के समय अधिक मांग रहती है। उस समय बाकी दीयों को स्टॉक कर लेते हैं। ये लंबे समय तक चलते थे। इस बार जनवरी महीने में दीयों की मांग बढ़ गई है। उनको इस बार दोबारा दीये बनाने पड़े। परिवार के सदस्यों को भी इसमें सहयोग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

आतिशबाजी से गूंजेगे शहर
मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शाम को शहर में आतिशबाजी की जाएगी। महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट और टीम हेल्पेज ऑर्फन्स द्वारा देवी मंदिर में शाम के समय आतिशबाजी की जाएगी। टीम हेल्पेज ऑर्फन्स के प्रमुख मनन सिंगल ने बताया कि इसको लेकर सब तैयारी पूरी कर ली गई है। अग्रवाल समाज की 19 प्रमुख संस्थाएं सामूहिक रूप से दिवाली मनाएंगी। इसको लेकर आतिशबाजी का प्रबंध किया गया है। सनौली रोड स्थित पटाखा व्यापारी ने बताया कि इस समय शादी को लेकर पटाखों की अधिक मांग रहती थी। वह सामान्य रूप से पूरी हो जाती थी। इस सीजन में पहली बार मांग दोगुना से भी अधिक है।


---कोट्स फोटो---
फोटो 4
अतिरिक्त चौकसी बरती जाएगी
पुलिस वैसे तो 24 घंटे अलर्ट रहती है। 22 जनवरी के आयोजन को लेकर अतिरिक्त चौकसी बरती जाएगी। सभी थाना और चौकी प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। पुलिस बड़े आयोजन स्थलों पर तैनात रहेगी। इसके अलावा शहर में सुरक्षा एवं व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। किसी को भी कानून तोड़ने नहीं दिया जाएगा। ऐसे लोगों पर जरूरत के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक।


---कोट्स फोटो---
आपातकाल सेवाओं को किया गया अलर्ट
श्रीराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रमों को लेकर कानून एवं व्यवस्था का पालन कराया जाएगा। इसको लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। शांतिपूर्वक तरीके से आयोजन किए जाएंगे। दमकल विभाग के साथ अन्य आपातकाल सेवाओं को अलर्ट पर रखा गया है।
अजीत सिंह शेखावत, उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed