{"_id":"68f546ce5fcdaeb3f708763f","slug":"diwali-celebrations-today-industrial-city-decorated-with-colourful-lights-panipat-news-c-244-1-pnp1007-145796-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दीपोत्सव आज, रंग बिरंगी लाइटों से सजी औद्योगिक नगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दीपोत्सव आज, रंग बिरंगी लाइटों से सजी औद्योगिक नगरी
विज्ञापन
दिवाली पर सजा सनातन धर्म महाबीर दल मंदिर। संवाद
- पूजन के लिए शाम 7:07 से 9:02 बजे तक रहेगा शुभ मुहूर्त
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। दिवाली के लिए औद्योगिक नगरी सज गई है। सोमवार को लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 7:07 से 9:02 बजे तक रहेगा। प्राचीन सिद्ध देवी मंदिर के आचार्य लालमणि पांडेय ने बताया कि अमावस्या तिथि का प्रारंभ 20 अक्तूबर को दोपहर बाद 03:44 बजे से होगा। समापन 21 अक्तूबर को शाम 05:54 बजे होगा। इस दिन बन रहे शुभ संयोग के अनुसार, चंद्रमा कन्या राशि में हस्त नक्षत्र, शुक्र-चंद्र कन्या राशि में, गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में रहेंगे। शुभ मुहूर्त में पूजा करने से लक्ष्मी माता प्रसन्न होती हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। ब्रह्मपुराण में लिखा है कि दिवाली पर 26 दीपदान का विशेष महत्व है इसलिए दीपदान करना चाहिए।
गोवर्धन पूजा पर लगेगा 56 प्रकार का भोग
गोवर्धन पूजा बुधवार को होगी। इस दिन भगवान कृष्ण की अन्नकूट पर्व के उपलक्ष्य में पूजा की जाती है। भगवान कृष्ण और गोमाता को 56 प्रकार का भोग लगाया जाता है। ऐसा करने से भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं। गोवर्धन पूजा दिन में किसी भी समय की जा सकती है। पूरे दिन पूजा का शुभ मुहूर्त है। गोमाता की पूजा करने से भगवान कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
भैया दूज पर पूरे दिन तिलक कर सकेंगी बहनें
इस साल भैया दूज का पर्व वीरवार को मनाया जाएगा। भाई-बहन के इस पर्व पर बहनें भाइयों की सुरक्षा व दीर्घायु के लिए प्रार्थना करती हैं। इस दिन यमुना में स्नान करने का भी विशेष महत्व है। पूरे दिन में बहनें किसी भी समय भाइयों को तिलक कर सकती हैं।