फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Diwali carnival fair created a buzz

Panipat News: दिवाली कार्निवाल मेले में मचाई धूम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Diwali carnival fair created a buzz
पानीपत(वि)। जीटी रोड बडोली, स्थित प्रेम इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में दिवाली कार्निवाल मेले का आयोजन किया गया जिसमें नर्सिंग और फिजियोथेरेपी सहीत पानीपत के पांच स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इन्होंने विभिन्न प्रकार के खाने पीने और श्रृंगार प्रसाधन, मेहंदी, सहित कई प्रकार के स्टाल लगाए गए और हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण विभाग की ओर से भी कई तरह के ग्रामीण महिलाओं की ओर से स्टॉल लगाया गया जिसमें मुख्य–मिट्टी के बर्तन, दिये, सुराही, सहित हैंडलूम से संबंधित कई सारी घरेलू उपयोग की चीजों की दुकान लगाई गईं।
विज्ञापन

साथ ही स्कूलों से आए हुए बच्चों ने भी कई सारी इवेंट में भाग लिया जिसमें मुख्यतः रंगोली कंपटीशन, दिया मेकिंग, मेहंदी डीजाइन, कार्ड मेकिंग कंपटीशन आदि शामिल हैं। मेले का मुख्य आकर्षण जींद से आया हुआ हरियाणा ग्रुप रहा जो हरियाणा लोक संस्कृति से संबंधित गायन और नृत्य की प्रस्तुति वाद्य यंत्रों के साथ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीया मेकिंग कंपटीशन में मनमीत प्रथम श्रेयांश पांडेय द्वितीय प्रताप पब्लिक स्कूल, रंगोली कंपटीशन प्रताप स्कूल की टीम मेहंदी कंपटीशन आइ बी काॅलेज के साथ कॉलेज कैंपस डेकोरेशन फ्रेम इंस्टिट्यूट के छात्र एवं छात्राओं की ओर से किया गया।
मेले का उद्घाटन प्रेम इंस्टिट्यूट एवं प्रेम हॉस्पिटल के अध्यक्ष डॉ. पंकज मुटनेजा, उपाध्यक्ष डॉ रचना मुटनेजा, प्रेम कैंसर हॉस्पिटल के निदेशक डॉ अभिनव मुटनेजा, डॉ. रीनी शर्मा मुटनेजा, डॉ. आशिमा, राघव चावला ने रिबन काटकर किया।
इस मौके पर संस्थान के मुख्य कार्यकारी निदेशक रिटायर्ड ब्रिगेडियर जे आर सेठी, डॉ. पुनम, डॉ. दिनेश, प्रिंसिपल नर्सिंग कॉलेज डॉ. चरण, प्रिंसिपल फिजियोथैरेपी कॉलेज डॉ. रविंद्र, वाइस प्रिंसिपल नर्सिंग कॉलेज निधि, वाइस प्रिंसिपल डॉ़ विमल त्यागी, प्रशासनिक अधिकारी यादवेंद्र सिंह, एन एन. पांडेय सहीत कॉलेज के स्टाफ मुख्य रूप से उपस्थित थे।







हिमगिरी के विद्यार्थियों ने बीज ब्रेन स्पर्धा में लिया भाग

पानीपत (वि)। अर्थशास्त्र की अध्यापिका सोनिया गर्ग के मार्गदर्शन में बच्चों ने अपना अच्छा प्रदर्शन करते हुए सभी चरण पार किए। स्कूल के प्रबंधक राजबीर राठी रिटायर्ड डिप्टी डी. ई. ई. ओ और स्कूल के प्रधानाचार्य प्रमोद राठी ने बताया कि यह हमारे विद्यालय के लिए बहुत ही बड़ी उपलब्धि है। सभी बच्चों को इस अवसर पर मिठाई खिलाई।

चंदन स्कूल में मनाया उत्सवों का रंगमंच

समालखा (वि)। चंदन बाल विकास पब्लिक स्कूल दुर्गा कॉलोनी समालखा में शनिवार को कक्षा नर्सरी, दूसरी, पांचवी तथा सातवीं की ओर से उत्सवों का रंगमंच विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत त्योहारों का देश है और अपने देश के हर त्योहार के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी होना आवश्यक है। इसलिए विद्यालय समय-समय पर विद्यार्थियों की ओर से कक्षा प्रस्तुति के माध्यम से कार्यक्रमों का आयोजन करता है जिससे विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों को भी अपनी संस्कृति और त्योहारों से जुड़ने का अवसर मिलता रहे।
इसी उपलक्ष्य में दशहरे और दिवाली जैसे त्योहारों को दर्शाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम अभिभावकों का स्वागत अतिथियों के रूप में किया गया। सबसे पहले मां सरस्वती और गणेश की आराधना करते हुए दीप प्रज्वलित किए गए।
इसके बाद गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कक्षा नर्सरी के बच्चों ने रामलीला गाने पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। कक्षा दूसरी के बच्चों ने गरबा नृत्य के माध्यम से सभा में उपस्थित अभिभावकों को रामनवमी के त्यौहार के बारे में जानकारी दी। कक्षा सातवीं के छात्रों ने माइम के माध्यम से संपूर्ण रामायण की प्रस्तुति थी जिसने सभी के मन को भाव विभोर कर दिया। कक्षा पांचवी तथा सातवीं की छात्राओं ने मेरे घर राम आए हैं गाने पर नृत्य


प्रस्तुत कर श्री राम आगमन का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया। स्कूल अध्यक्ष नरेश गाहल्याण, चेयरपर्सन कविता गाहल्याण तथा स्कूल प्रधानाचार्या नीलम कादियान जी ने सभी अभिभावकों का धन्यवाद करते हुए उन्हें आने वाले त्योहारों की शुभकामनाएं दी साथ ही अपनी संस्कृति और त्योहार से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। इसी के साथ आज के कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed