फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Divyang murdered by strangulation in a dispute over loud music

संगीत की आवाज तेज होने के विवाद में दिव्यांग की गला घोंटकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Divyang murdered by strangulation in a dispute over loud music
पानीपत। गोपाल कॉलोनी में तेज आवाज में संगीत सुनने के विवाद में पड़ोसियों ने दिव्यांग की गला घोंटकर हत्या कर दी। गत मंगलवार को दिव्यांग और उसका मूकबधिर बड़ा भाई घर पर संगीत सुन रहे थे। इस दौरान पड़ोसी घर में घुस आए और संगीत की आवाज धीमी करने की बात कहकर मारपीट करने लगे। मारपीट के कारण मूकबधिर बड़ा भाई घर से भाग निकला। बुधवार रात करीब आठ बजे घर लौटा तो छोटा भाई मृत मिला। उसके गले पर चोट के निशान थे। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने पड़ोसी दंपती और उनके तीन बेटों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से गांव नारा निवासी महावीर ने बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा है। इन दिनों बत्रा कॉलोनी में रहता है और उसकी दूध की डेयरी है। उसका मंझला भाई प्रदीप मूकबधिर और सबसे छोटा भाई रविंद्र (32) दिव्यांग है। दोनों गोपाल कॉलोनी स्थित मकान में मां चंद्रवती के साथ रहते हैं। उसकी मां बुआ के घर गई थी। 14 जून को रविंद्र और प्रदीप घर पर संगीत सुन रहे थे। इसी बीच पड़ोसी बलकार, उसकी पत्नी, बेटे राजू, बिंद्र एवं गोपी और उनकी पत्नियां घर में जबरन घुस गए। उन्होंने रविंद्र से संगीत की आवाज कम करने के लिए कहा। आवाज कम करने के बावजूद आरोपियों ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच मूकबधिर बड़ा भाई प्रदीप वहां से भाग निकला। 15 जून की शाम करीब साढ़े सात बजे प्रदीप घर लौटा तो रविंद्र दरवाजे के पास जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था। उसके गले पर चोट के निशान थे। प्रदीप और पड़ोसियों की सूचना पर वह मौके पर पहुंचा और पुलिस बुलाई।
विज्ञापन

दरवाजे और चारपाई तक तोड़े
महावीर ने बताया कि आरोपियों ने भाइयों को पीटने के साथ ही घर में तोड़फोड़ की। दरवाजे तोड़ दिए और छत पर चारपाई टूटी मिली। मृतक रविंद्र ने करीब छह साल पहले एक्सीडेंट में पैर गवां दिए थे। पिता की 11 साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफएसएल ने किया निरीक्षण, घर से बरामद किया खून से सना कपड़ा
पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज सिंह मौके पर पहुंचे। इसके अलावा एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। घर की जांच की तो सीढ़ियों के नीचे से पुलिस ने एक कपड़ा बरामद किया, जो खून से सना हुआ था। आशंका है कि इसी कपड़े से रविंद्र की गला घोंटकर हत्या की गई है।

पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के बड़े भाई के बयान पर पड़ोसी बलकार, उसकी पत्नी और तीनों बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- बलराज सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed