फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Divisional Commissioner held a meeting with officials and political parties, gave instructions

मंडलायुक्त ने अधिकारियों और राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner held a meeting with officials and political parties, gave instructions
ानीपत। रोल ऑब्जर्वर एवं करनाल मंडलायुक्त संजीव वर्मा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत वि? - फोटो : Panipat
पानीपत। सरकार के निर्देशों पर जिला प्रशासन की ओर से 19-20 नवंबर और 03-04 दिसंबर को अवकाश के दिनों में नई वोट बनाने का कार्य किया जाएगा। निर्वाचन विभाग के साथ-साथ सभी राजनीतिक पार्टियों का भी ये दायित्व है कि वे लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए इस काम में सहयोग करेंगी। यह बात मंडलायुक्त संजीव वर्मा ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों संग बैठक में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसे मजबूती प्रदान करने के लिए हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रशासन के साथ-साथ राजनीतिक पार्टियां भी व्यक्तिगत रुचि लेकर लोकतंत्र को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि आमतौर पर देखने में आया है संबंधित बीएलओ विशेष अभियान तिथियों में अपनी ड्यूटी का निर्वहन नहीं करते। इनके लिए हर रोज समीक्षा की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि ये अपने निर्धारित स्थानों पर मौजूद रहें।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने मंडलायुक्त को आश्वस्त किया कि उक्त तिथियों को सभी बीएलओ की लाइव लोकेशन साझा की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक संख्या में पात्राें को मतदाता सूची में जोड़ा जा सके। सुशील सारवान ने बताया कि पांच जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। 25 जनवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नए मतदाताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में एसडीएम पानीपत वीरेंद्र ढुल, एसडीएम समालखा अमित कुमार, सीटीएम राजेश सोनी और बीडीपीओ सुमित चौधरी के अलावा तहसीलदार निर्वाचन सुदेश राणा समेत कई जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed