फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Divider construction started amid protests

Panipat News: विरोध के बीच डिवाइडर निर्माण शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
Divider construction started amid protests
पानीपत। पॉश एरिया मॉडल टाउन में सड़क पर डिवाइडर बनाने का विरोध थम नहीं रहा है। सड़क पर स्थित करीब 52 में से 50 परिवार डिवाइडर के विरोध में हैं। इन लोगाें ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर अपना विरोध प्रकट किया। स्थानीय लोगों ने इस मुद्दे को प्रशासनिक अधिकारियों और सरकार तक पहुंचाने का फैसला लिया है। इन सबके बीच रविवार को दोपहर बाद एक सिरे से डिवाइडर बनाने का काम शुरू कर दिया गया। निगम के इंजीनियरों ने प्रोजेक्ट की ड्राइंंग के अनुसार काम होने की बात कही है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हरीश मुटनेजा, लक्ष्मण त्रेहन, एडवोकेट अनिल छौक्कर, आरके गांधी और महेंद्र अनेजा ने शनिवार और रविवार को सड़क पर लगते मकानों में हस्ताक्षर अभियान चलाया। उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि पॉश एरिया में सड़क के बीच डिवाइडर नहीं होना चाहिए। यहां सड़क के बीच में करीब पांच फीट का डिवाइडर बनाया जा रहा है। डिवाइडर के चलते सड़क तंग हो जाएगी और मुख्य सड़क से गाड़ियों का निकल पाना मुश्किल हो जाएगा। शहरवासी अंसध रोड पर बनाए डिवाइडर को भुगत रहे हैं। यहां हर समय जाम की स्थिति रहती है। यही स्थिति अब पॉश एरिया मॉडल टाउन में बन जाएगी। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ेगा। वे अपनी मांगों को लेकर जल्द ही प्रशासनिक और नगर निगम अधिकारियों से मिलेंगे। यहां भी उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वे विरोध प्रदर्शन तेज करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


बॉक्स
हस्ताक्षर कर अपना विरोध दर्ज कराया
स्थानीय लोगों ने बताया कि पॉश एरिया की आवासीय सड़कों पर डिवाइडर बनाया जाना गलत है। उन्होंने इसके विरोध में हस्ताक्षर किया है। वे इस संघर्ष में अगुवाई करने वाले लोगों के साथ हैं। उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे चंडीगढ़ तक मामला लेकर जाएंगे। वार्ड-20 के निवर्तमान पार्षद लोकेश नांगरू ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार काम होने चाहिए। वे विषय को हर मंच पर रख चुके हैं और आगे भी उचित मंच पर लोगों की बात रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
यह है सड़क का प्रोजेक्ट
नगर निगम मॉडल टाउन में पुराना गैस गोदाम रोड को नए सिरे से बना रहा है। यहां असंध रोड स्थित अनेजा पेट्रोल पंप से गुरु तेग बहादुर कॉलोनी तक करीब एक किलोमीटर हिस्से में में डिवाइडर बनाया जा रहा है। सड़क और डिवाइडर का करीब 1.80 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है।



वर्जन :
मॉडल टाउन में सड़क के टेंडर में डिवाइडर है। इसके आधार पर काम किया जा रहा है। स्थानीय लोगों को किसी की आपत्ति है तो उच्चाधिकारियों को अवगत करा सकते हैं। वे ड्राइंग के आधार पर काम करा रहे हैं।
प्रदीप कल्याण, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed