फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Disturbed by husband's drinking, wife stabbed her with a knife

पति के शराब पीने से परेशान पत्नी ने चाकू से गोदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Disturbed by husband's drinking, wife stabbed her with a knife
मुखीजा कॉलोनी में पति के शराब पीने से परेशान होकर पत्नी ने पति को चाकू से गोद दिया। पत्नी ने एक के बाद पेट में दो वार किए। पति खून से लथपथ हालत में फर्श पर गिर पड़ा। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी आए। पड़ोसियों ने मॉडल टाउन थाना पुलिस में इसकी सूचना दी। आरोपी पत्नी को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल पति को सिविल अस्पताल में भिजवाया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां पर उसका ऑपेशन किया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जाटल रोड स्थित मुखीजा कॉलोनी निवासी विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सैलून में काम करता है। बड़ा भाई बादल दिहाड़ी करता है। भाई की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। इसलिए उसने करीब सात साल पहले तलाकशुदा महिला जॉनी निवासी मतलौडा से शादी कर ली। भाई के पहली पत्नी से एक बेटा है। जॉनी के भी पहले से ही एक बेटी थी। शादी के बाद जॉनी ने एक बेटे को जन्म दिया। जॉनी एक होटल में काम करती है। भाई शराब पीने का आदी है। इस कारण उनके घर में पिछले तीन महीनों से झगड़ा हो रहा है। रविवार रात करीब 9 बजे भी दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर भाभी जॉनी ने भाई के पेट में चाकू से दो वार कर दिए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

मामले की जांच जारी है, दोषी पर कार्रवाई होगी : एसआई
मॉडल टाउन थाने के सब इंस्पेक्टर कमलगिरी ने बताया कि आरोपी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित का अभी इलाज चल रहा है। मामले की जांच चल रही है। जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed