फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   District level students displayed their talent in the road safety quiz, SD College topped in Level-4.

Panipat News: सड़क सुरक्षा क्विज में जिला स्तर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, लेवल-4 में एसडी कॉलेज अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
District level students displayed their talent in the road safety quiz, SD College topped in Level-4.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में मंगलवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा कॉलेज एनएसएस यूनिट व रोड सेफ्टी क्लब की देखरेख में किया गया। प्रतियोगिता में पानीपत समेत समालखा, सनौली, बापौली, मतलौडा व इसराना खंड की 45 टीमों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कॉलेज लेवल-4 में एसडी पीजी कॉलेज प्रथम रहा। स्कूलों में कक्षा 9 से 12 के लेवल-3 में एसडी विद्या मंदिर हुडा, कक्षा 6 से 8 लेवल-2 पर डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल और कक्षा 3 से 5 लेवल-1 पर एसडी वैश्य पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी।
मुख्यातिथि एसडीएम मनदीप कुमार, डीएसपी शहर राजबीर सिंह रहे। संचालन यातायात थाना बाबरपुर के प्रभारी अनिल कुमार, पुलिस विभाग से कर्मबीर और रोहित ने किया। अध्यक्षता एसडी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने की। लेवल-1 से 4 तक की 45 टीमों में से स्क्रीनिंग के बाद पांच-पांच टीमों का अंतिम राउंड के लिए चयन किया। प्रत्येक टीम में तीन विद्यार्थी शामिल हुए। लेवल-1 कक्षा 3 से 5, लेवल-2 कक्षा 6 से 8, लेवल-3 कक्षा 9 से
विज्ञापन

12 और लेवल-4 में कॉलेज के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मनदीप कुमार ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा लोगों को नियमों का पालन करवाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं ताकि नियमों का पालन न करने वालों पर नजर रखी जा सके। विदेशों में कम दुर्घटनाएं होने का कारण वहां के लोगों का अनुशासनप्रिय होना है। लोगों को अब सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर होना होगा। ड्राइविंग की समझ के अभाव और यातायात नियमों की निरंतर अवहेलना ने सड़कों को बेहद असुरक्षित बना दिया है। डीएसपी राजबीर सिंह ने बढ़ती दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की और कहा कि स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विश्व के कुल वाहनों में से केवल एक प्रतिशत वाहन भारत में है जबकि विश्व में होने वाली कुल सड़क दुर्घटनाओं में से 10 प्रतिशत हादसे भारत में होते हैं। हमें बचपन से ही अपने बच्चों को यातायात ने नियमों और सड़क-चिन्हों के बारे में बताएं और सिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा एक सामाजिक कार्य होने के साथ-साथ मानव जीवन से जुड़ा पहलू है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की मदद करने का गुण हर युवा में होना चाहिए। वाहनों की बढ़ती संख्या ने सड़क सुरक्षा जैसे मुद्दे को प्रासंगिक बना दिया है। अब सड़क पर चलने वाले हर इंसान की जान को बचाना और संजोना प्राथमिकता होनी चाहिए।


ये रहे परिणाम
लेवल-1 (कक्षा 3 से 5) में एसडी वैश्य पब्लिक स्कूल प्रथम रहा, इसमें जयश्री, यशवी व सान्वी ने भाग लिया। सनराइज पब्लिक स्कूल भालसी द्वितीय रहा। इसमें शिवन्या, आदित्य व अवनी ने हिस्सा लिया। महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल समालखा तृतीय स्थान पर रहा। इसमें आराध्या व काव्या ने भाग लिया।
लेवल-2 (कक्षा 6 से 8) में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पानीपत प्रथम रहा। टीम में खुशी, अर्व व लविश शामिल रहे, जीएम स्कूल चमराड़ा द्वितीय रहा। टीम में रिया, समरिन व सीरत शामिल हुए। तृतीय हरे कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल समालखा के प्रतीक व भूवि और राजकीय सीसे स्कूल मंशा रहे।
लेवल-3 (कक्षा 9 से 12) में एसडी विद्या मंदिर हुडा प्रथम रहा। टीम में आदित्य जैन, भाविक जोशी और मयंक जैन शामिल रहे। जीएमएसएसएस स्कूल इसराना के इशांत, वंश और राजकीय सीसे स्कूल इसराना के रेहान द्वितीय रहे। तृतीय पाइट संस्कृति स्कूल पानीपत रहा। इसमें मुस्कान दीक्षित, कृतिका अरोड़ा और सूरज शामिल रहे।

लेवल-4 (कॉलेज लेवल) एसडी पीजी कॉलेज पानीपत प्रथम रहा। इसमें एकलव्य अरोड़ा, विशाल कुमार और सरबजीत सिंह शामिल रहे। एसएनएसएमके राजकीय महाविद्यालय बहरामपुर बापौली द्वितीय रहा। इसमें अन्नू देवी व वंशिका शामिल रही। राजकीय आईटीआई पाथरी तृतीय रही। इसमें राहुल, मंजीत और जोशी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed