फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   District-level school sports begin today; athletes will take the field tomorrow.

Panipat News: जिला स्तरीय स्कूली खेलों का आज से शुरू, कल मैदान में उतरेंगे खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
District-level school sports begin today; athletes will take the field tomorrow.
जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद खेल पदा​धिकारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता मंगलवार को शुरू होंगी। पहले दिन खिलाड़ियों के दस्तावेज की जांच की जाएगी। 29 जुलाई खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे।
शिक्षा विभाग प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्थित बीआरसी हॉल में सोमवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी खेलों की कमेटियों की घोषणा की गई। साथ ही खेलों के आयोजन स्थल निश्चित किए गए हैं। बैठक में पहली बार यह भी निर्णय लिया गया कि इस बार जिला स्तर पर जीतने वाले खिलाड़ी को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने की। इसमें एईओ करण सिंह पूनिया, रविंद्र अंतिल, शारीरिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान राकेश कादियान सहित प्रदीप कादियान, सतेंद्र मलिक, दिव्या राणा, नरेश रावल व सभी खेलों के इंचार्ज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में निर्णय लिया गया कि 28 जुलाई को सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा, ताकि प्रतियोगिताओं का संचालन पूरी पारदर्शिता और निर्धारित नियमों के अनुरूप हो सके। साथ ही विभिन्न खेलों के आयोजन, खिलाड़ियों की व्यवस्था, निर्णायकों की नियुक्ति ओर अन्य व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों व खेल शिक्षकों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।


जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने कहा कि खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं और अब जिला स्तर पर भी प्रतियोगिताओं का निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और खेल शिक्षकों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने तथा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed