फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Discussion on ways to reduce carbon emissions

Panipat News: कार्बन उत्सर्जन को कम करने के तरीके पर चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Discussion on ways to reduce carbon emissions
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज के इको क्लब व प्राणीशास्त्र संगठन के संयुक्त तत्वावधान में विश्व ओजोन दिवस व जू फेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कार्बन उत्सर्जन को कम करने के तरीके और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दे पर चर्चा की।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में सीनियर प्रोजेक्ट ऑफिसर के पद पर कार्यरत वैज्ञानिक डॉ. राजेश जलोटा ने कार्बन उत्सर्जन को कम करने के तरीके व पर्यावरण संरक्षण विषय पर सेमिनार में व्याख्यान दिया। शिक्षाविद् मीहिर बैनर्जी मुख्यातिथि रहे। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संयोजक डॉ. गीतांजली साहनी ने वर्ष 2024 ओजोन दिवस की थीम ओजोन फॉर लाइफ 35 इयर्स ऑफ ग्लोबल को-ऑपरेशन पर विस्तार से ओजोन परत के संरक्षण में चर्चा की। डॉ. राजेश जलोटा ने घरों के वेस्ट से खाद बनाने, घरों में फल-सब्जियां उगाने व पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अपने घर के आसपास बंजर पड़ी जमीन को उपजाऊ बनाकर किचन गार्डन बनाने की डॉक्यूमेंट्री दिखाई।
विज्ञापन

कॉलेज में विश्व ओजोन दिवस को लेकर गत दिनों से प्रतियोगिता कराई गई। डॉ. हरदीप के निर्देशन में वीडियोग्राफी प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें किट्टू की टीम प्रथम रही। इसके साथ विद्यार्थियों व प्राध्यापकों से ओजोन संरक्षण की शपथ दिलाई। एक्सट्रीमपोर प्रतियोगिता के साथ जू फेस्ट 2024 का समापन किया गया। नई शिक्षा नीति के तहत एमडीसी के नॉन मेडिकल व कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थियों ने प्रजातियों के अवलोकन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंच संचालन खुशी व खुशबू ने किया। इस अवसर पर डॉ. बलकार सिंह, डॉ अनिल वर्मा, प्रो. सीखा गर्ग व प्राध्यापिका सुदेश उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
भाषण प्रतियोगिता में बीसीए प्रथम वर्ष की केशवी ने प्रथम स्थान, बीएससी प्रथम वर्ष की पायल ने द्वितीय व बीएससी प्रथम वर्ष के रुशील ने तृतीय स्थान हासिल किया। खुशी और गुणित को सांत्वना पुरस्कार मिला। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीवीआईडी प्रथम वर्ष के आशीष ने प्रथम, बीएससी द्वितीय वर्ष की किट्टू शर्मा ने द्वितीय व बीएससी प्रथम वर्ष की शाइन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राधिका और स्नेहा को सांत्वना पुरस्कार मिला। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष की निशा ने प्रथम, बीएससी तृतीय वर्ष की आकांक्षा ने द्वितीय व बीएससी प्रथम वर्ष के आशु ने तृतीय स्थान हासिल किया। अनमोल को सांत्वना पुरस्कार मिला। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष के आशू ने प्रथम, बीएससी द्वितीय वर्ष की स्नेहा ने द्वितीय व बीवीआईडी प्रथम वर्ष की तमन्ना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नेहा को सांत्वना पुरस्कार मिला। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष के मंजीत सिंह ने प्रथम, बीएससी तृतीय वर्ष की वर्षा शर्मा ने द्वितीय व बीएससी द्वितीय वर्ष के कुनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्नेहा और मोनिका को सांत्वना पुरस्कार मिला। एक्सटेंपोर प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष की आदिय ने प्रथम, बीएससी प्रथम वर्ष की भव्या ने द्वितीय व बीएससी प्रथम वर्ष की पुष्पांजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सजीत को सांत्वना पुरस्कार मिला। कविता प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष की दीपिका और बीएससी द्वितीय वर्ष की आकांक्षा ने पुरस्कार हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed