फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Discussion on the route of Dhwaja Yatra, said - take care of women and children

ध्वजा यात्रा के रूट पर चर्चा, कहा- महिलाओं-बच्चों का रखें ध्यान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
Discussion on the route of Dhwaja Yatra, said - take care of women and children
जिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता व शहरी विधायक को निमंत्रण देते हुए विकास गोयल व राकेश गोयल। - फोटो : Panipat
पानीपत। वृंदावन ट्रस्ट पानीपत ने शुक्रवार को यात्रा के संबंध में चुलकाना धाम पर बैठक की। राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यक्रम स्थल पर ट्रस्ट के हजारों कार्यकर्ता एकत्रित हुए। ट्रस्टी आशीष गर्ग व गौरव बंसल ने ध्वजा यात्रा के रूट पर चर्चा की। कहा गया कि यात्रा के दौरान महिलाओं, बच्चों का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

बैठक करीब चार घंटे चली। इस दौरान वृंदावन ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश बंसल, महासचिव हरीश बंसल ने पंजीकरण सूची जारी की। वृंदावन ट्रस्ट के संरक्षक विकास गोयल ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से पानीपत के विधायक प्रमोद विज, भाजपा जिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, भाजपा नेता मालती अरोड़ा, मेघराज गुप्ता को निमंत्रण दिया गया है। गुप्ता सनातन धर्म संगठन के अध्यक्ष कृष्ण रेवड़ी ,दशहरा कमेटी के अध्यक्ष रमेश, सबको रोशनी फाउंडेशन के अध्यक्ष सतवीर गोयल, सूरज दूरेजा को भी निमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर जोगिंदर कुंडू, बलदेव गांधी, आशीष गर्ग, नवीन गर्ग, दिनेश, राहुल गुप्ता, प्रिंस जैन, गौरव बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन

14 मार्च को श्री खाटू श्याम ट्रस्ट की ध्वजा यात्रा जाएगी चुलकाना धाम
पानीपत। शगुन गार्डन पानीपत में हुई श्री खाटू धाम ट्रस्ट ने बैठक में तय किया गया कि श्री खाटू श्याम धाम ट्रस्ट यात्रा 14 मार्च को सुबह चार बजे निकलेगी। संरक्षक प्रमोद मित्तल ने बताया कि सोमवार फाल्गुन एकादशी के दिन एग्रो मॉल गोहाना रोड से शुरू होकर ध्वजा यात्रा चुलकाना धाम के लिए रवाना होगी। यह चार पड़ाव में चुलकाना धाम पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रस्टी व पूर्व पार्षद सुरेंद्र गर्ग ने बताया कि यात्रा में बाबा खाटू श्याम का भव्य सतरंगी रथ निशान भी होगा। सभी लोग रथ को हाथों से खींचकर के बाबा के धाम चुलकाना धाम लेकर जाएंगे। ट्रस्ट के प्रधान यीशु गोयल ने बताया कि बाबा खाटू श्याम की यात्रा में सभी धर्म प्रेमी यात्रियों के लिए जलपान की व्यवस्था है।
मीडिया सलाहकार कशिश बठला ने बताया कि हर 4 से 5 किलोमीटर पर श्री खाटू धाम ट्रस्ट सभी श्याम प्रेमियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई है। इसमें पहला पड़ाव सरताज ढ़ाबा गांव झट्टीपुर के पास होगा।

दूसरा पड़ाव समालखा में एंट्री से पहले अशोक जुनेजा के एचपी पेट्रोल पंप पर होगा। तीसरा पड़ाव समालखा पुल पार करके अग्रवाल स्वीट की तरफ से होगा। चौथा प्राचीन सिद्ध श्री श्याम दरबार में होगी। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए गाड़ियों की विशेष व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य आशु गुप्ता, दीपक गुप्ता, मयंक गुप्ता, राजेश चौधरी, मनीष भारद्वाज, टिंकू बंसल उपस्थित रहे।

बैठक में पदयात्रा के बारे में जानकारी देते हुए श्री खाटू श्याम ट्रस्ट के सदस्य।

बैठक में पदयात्रा के बारे में जानकारी देते हुए श्री खाटू श्याम ट्रस्ट के सदस्य।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed