{"_id":"69c849755a90a2f8dc083275","slug":"discussion-on-making-education-a-collective-responsibility-of-the-society-panipat-news-c-244-1-sknl1016-154529-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शिक्षा को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बनाने पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शिक्षा को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बनाने पर की चर्चा
विज्ञापन
समालखा। अबकी बार 10 हजार पार का नारा देते हुए पानीपत में शिक्षा अभियान ने तेज रफ्तार पकड़ी है। जिले में शिक्षा को जनआंदोलन बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने सीआरसी किवाना, जीएमएसएसएसएस चुलकाना और जीएचएस डिकाडला में लगातार बैठकों का आयोजन किया।
इन बैठकों में पंचायत प्रतिनिधियों, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) और स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि अब शिक्षा केवल विद्यालय तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बन चुकी है। सीआरसी किवाना के अंतर्गत आने वाले किवाना, नामुंडा और आसपास के सरकारी विद्यालयों में आयोजित बैठक में सरपंच, पंचायत सदस्य और एसएमसी प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
वहीं जीएमएसएसएसएस चुलकाना और जीएचएस डिकाडला में भी पंचायतों और एसएमसी की प्रभावी उपस्थिति देखने को मिली। तीनों स्थानों पर शिक्षा को लेकर सकारात्मक माहौल बना और ठोस रणनीतियों पर गंभीर चर्चा हुई। बैठक में सरकारी विद्यालयों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि बीते वर्षों में शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।