{"_id":"69f1265726eab336560a783d","slug":"disaster-drill-conducted-to-prepare-for-fire-in-naphtha-cracker-panipat-news-c-244-1-pnp1006-156285-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नेफ्था क्रेकर में आग से निपटने की तैयारियों के लिए आपदा ड्रिल का किया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नेफ्था क्रेकर में आग से निपटने की तैयारियों के लिए आपदा ड्रिल का किया अभ्यास
आपदा ड्रिल के दौरान कार्रवाई करते कर्मचारी। रिफाइनरी
Link Copied
मतलौडा। पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स की ओर से मंगलवार को पानीपत नेफ्था क्रेकर में आग से निपटने की तैयारियों के लिए ऑनसाइट आपदा ड्रिल का आयोजन किया। ड्रिल के परिदृश्य में टैंक फार्म-2 एरिया में टैंक टी-10 बी में आग की स्थिति दर्शायी गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग से दमकल गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंचीं और आग पर नियंत्रण के लिए फायर मॉनिटर और फोम पोरर का इस्तेमाल कर आपातकालीन कार्रवाई प्रारंभ की गई। वाटर स्प्रे के माध्यम से डाइक के अंदर सभी टैंकों को ठंडा रखने की कोशिश की गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 10:15 बजे सायरन एल-1 बजाया। इसके बाद 10:22 बजे आग बढ़ने की स्थिति में मुख्य प्रबंधक सुधांशु शेखर ने कार्यकारी निदेशक एमएल डहरिया से चर्चा कर इस घटना को एल-2 आपदा घोषित कर दिया। एमएल डहरिया ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति का आकलन किया और लगभग 45 मिनट के अथक प्रयास के बाद 10:59 बजे स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पाया, इसके बाद समीक्षा बैठक में हर बिंदु पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।