फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Disabled signal lights on GT Road are inviting accidents.

Panipat News: जीटी रोड पर बंद पड़ी सिग्नल लाइट दे रही हादसों को न्योता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Disabled signal lights on GT Road are inviting accidents.
जिला सचिवालय के सामने खराब पड़ी सिग्नल लाइट। संवाद
पानीपत। जीटी रोड पर बंद पड़ी सिग्नल लाइटों के कारण वाहन चालकों को आवाजाही में हादसे का डर सता रहा है। साथ ही बंद पड़ी सिग्नल लाइटें हादसों को न्योता दे रही हैं। जीटी रोड पर अनाज मंडी मोड और जिला सचिवालय के सामने सिग्नल लाइटें बंद पड़ी हैं। ऐसे में जीटी रोड पर दिन में कई बार वाहनों का लंबा जाम लग जाता है। जाम की समस्या से निजात पाने के लिए इन जगहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती तक नहीं की गई है। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। उन्हें प्रशासन से इस समस्या का जल्द कोई समाधान कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

राहगीर संजय, रोहन और राजेश ने बताया कि जीटी रोड पर जिला सचिवालय के सामने बंद पड़ी सिग्नल लाइटों के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही जीटी रोड पर खराब पड़ी लाइटों के कारण लंबा जाम लग जाता है। जिस कारण कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंसकर खड़ी रहती है। साथ ही जीटी रोड पर इन जगहों पर कोई पुलिसकर्मी तक नजर नहीं आता है। जिससे समस्या और बढ़ जाती है। उन्होंने इन जगहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कराने की मांग की है। साथ ही जल्द ही सिग्नल लाइटों की मरम्मत कराकर चालू कराने की मांग की है। जिससे लोगों राहत मिल सके।
विज्ञापन






जीटी रोड पर कई जगह सिग्नल लाइटों के खराब होने की सूचना मिली है। जल्द ही संबंधित कर्मचारी को मौके पर भेजकर लाइटों की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। साथ ही जीटी रोड पर हर मोड और चौराहे पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। जिससे आमजन को जाम से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेश सैनी, डीएसपी यातायात प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed