फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Disabled person died after drowning in the water of a pit, family said- three youths threw himDisabled person died after drowning in the water of a pit, family said- three youths threw him

Panipat News: गड्ढे के पानी में डूबकर दिव्यांग की मौत, परिजन बोले- तीन युवकों ने फेंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Disabled person died after drowning in the water of a pit, family said- three youths threw himDisabled person died after drowning in the water of a pit, family said- three youths threw him
पुलिस ने तीनों युवकों से शुरू की पूछताछ, थाना मतलौडा क्षेत्र के आसन कलां गांव में की घटना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। थाना मतलौडा क्षेत्र के आसन कलां गांव में दिव्यांग मंगल (27) की गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने गांव के तीन युवकों पर पानी में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है।
मतलौडा थाना क्षेत्र के आसन कलां के अंकित ने बताया कि वह छह भाई और एक बहन हैं। शुक्रवार को सुबह 11 बजे उनके भाई मंगल घर पर थे। तीन युवकों ने उन्हें फोन कर बुलाया था। इसके बाद वह गांव के बाहर शनि मंदिर के पास पहुंचे थे। वहां एक कॉलोनी काटी जा रही है। जहां पर बैठकर उन्होंने शराब पी थी। आरोप है कि इसके बाद मंगल को वहीं पर पानी से भरे गड्ढे में गिरा दिया और सभी वापस लौट आए। शाम करीब चार बजे उन्हीं युवकों में से एक ने फोन कर उन्हें सूचना दी कि मंगल पानी में गिर गया है।
विज्ञापन

इसके बाद अंकित उन्हें लेने पहुंचा तो मंगल गड्ढे में थे और सिर ही दिखाई दे रहा था। गड्ढे से निकालने के बाद उन्हें अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अंकित का कहना है कि मंगल दोनों पैरों से दिव्यांग थे। वह चलने में सक्षम नहीं थे। उनकी पानी फेंककर हत्या की गई है। थर्मल चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी थर्मल चौकी इंचार्ज कप्तान सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने तीन युवकों पर हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत दी है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। जिन युवकों पर आरोप है उन्हें पूछताछ के लिए चौकी पर बुलाया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed