फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dirty water in the Electricity Corporation office has created a threat of epidemic.

Panipat News: विद्युत निगम कार्यालय में गंदे पानी से महामारी फैलने का बना अंदेशा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Dirty water in the Electricity Corporation office has created a threat of epidemic.
24 ढांड 02 गंदे पानी की निकासी की मांग करते हुए विद्युत निगम कर्मचारी। - फोटो : बलईगांव में आयोजित भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव कार्यक्रम प्रस्तुत करते युवा।
ढांड। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम ढांड के कार्यालय में गंदे पानी की निकासी की समस्या के लिए कर्मचारियों ने नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। सब यूनिट ढांड के प्रधान अंकुर मैहला सहित कर्मचारियों ने बताया कि निगम कार्यालय पुराना कैथल कुरुक्षेत्र रोड तथा करनाल पटियाला हाईवे पर स्थित है। कार्यालय के दोनों और सड़कें काफी ऊंची है, जिससे नालों का गंदा पानी कार्यालय में जमा हो जाता है। उन्होंने बताया कि गंदे पानी से लगातार बदबू उठती रहती है जिससे सारा वातावरण दूषित रहता है। जिससे दिन भर कार्यालय में कर्मचारियों का बैठना दुर्बल हो रहा है। उन्होंने कहा कि निगम कार्यालय में लगातार गंदे पानी का ठहराव से महामारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है। कर्मचारियों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए कई बार उच्चाधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान करवाया जाए। विद्युत निगम ढांड के एसडीओ कुलदीप कुमार का कहना है कि गंदे पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए बीडीपीओ ढांड को लिखित में सूचना दी जा चुकी है। रिमाइंडर भेज कर शीघ्र समस्या के समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed