फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dirty water filled again in Adarsh Nagar due to sewer blockage

सीवर ब्लॉकेज से आदर्श नगर में फिर भरा गंदा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Dirty water filled again in Adarsh Nagar due to sewer blockage
Dirty water filled again in Adarsh Nagar due to sewer blockage - फोटो : Panipat
पानीपत। वार्ड नंबर 23 के आदर्श नगर में एक बार फिर से सीवरेज ब्लॉक होने से गलियों में गंदा पानी जमा हो गया है। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने निगम समेत शहर के नेताओं से भी की है। लोगों का कहना है कि अभी तो मानसून भी नहीं आया और अभी से कॉलोनी के हालात बदतर हो चुके हैं तो बारिश में क्या होगा? उन्होंने निगम प्रशासन से इस समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बता दें कि वार्ड नंबर 23 के आदर्श नगर और वीवर्स कॉलोनी में गंदे पानी की निकासी की ये समस्या आज से नहीं बल्कि सालों से है। इसे लेकर दोनों कॉलोनी के लोगों के बीच झगड़ा तक हो चुका है। वहीं, कई बार पुलिस को भी शिकायत दी जा चुकी है। मौके पर निगम अधिकारी, ड्यूटी मजिस्ट्रेट तक पहुंच चुके हैं लेकिन आज तक निगम निकासी का प्रबंध नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

इस समस्या के निदान के लिए निगम ने सीवरेज साफ करवाए थे। हार्वेस्टिंग सिस्टम तक लगवाया गया था लेकिन इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। लोगों का कहना है कि गंदे पानी की वजह से कॉलोनी में गंदगी और बदबूदार माहौल है। इससे बीमारियों के फैलने का डर बना हुआ है। हालात इतने बदतर हैं कि कॉलोनी के लोग अपनी ही गली में अपने ही घर के बाहर पैदल तक नहीं चल सकते। इस बारे में नगर निगम के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर रमेेश कुमार ने कहा कि जल्द ही कॉलोनी के लोगों की समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed