{"_id":"659da9fbf396c3d1080eb9fa","slug":"dirty-drain-water-filled-the-streets-villagers-worried-panipat-news-c-244-1-pnp1004-11962-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गलियों में भरा नाले का गंदा पानी, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गलियों में भरा नाले का गंदा पानी, ग्रामीण परेशान
Wed, 10 Jan 2024 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 10 Jan 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। पत्थरगढ़ गांव में नाला उफनाने से गंदा पानी गलियों में भर गया है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए समस्या के निराकरण की मांग उटाई है।
सनौली खुर्द खंड के पत्थरगढ़ गांव में निकासी के गंदे नाले को 14 दिसंबर को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ यतेंद्र कटारा ने खुलवाया था। उसी नाले को फिर मिट्टी भर कर बंद कर दिया गया है। इससे गंदे नाले से पानी ओवरफ्लो होकर पूरे गांव की गलियों में भरने लगा है।
इससे परेशान ग्रामीण एकजुट होकर गांव के सरपंच सलीम अहमद के पास पहुंचे और गंदे गंदे पानी निकासी की मांग की । सरपंच सलीम अहमद ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इसको लेकर बीडीपीओ सनौली खुर्द और जिले के उच्चाधिकारियों से मिलेंगे।
विज्ञापन
सरपंच सलीम अहमद का कहना है कि पिछले करीब 40 वर्षो से गंदा नाले पंचायत की ओर से बनवाया गया था मगर अब गंदे नाले को कुछ लोगों ने अपनी जगह बता कर उसमें मिट्टी से भर दिया और बंद कर दिया है। एसडीओ डयूटी मजिस्ट्रेट छाजपुर यतेंद्र कटारा ने 14 दिसंबर को पुलिस बल के साथ गंदे नाले से मिट्टी निकलवा कर खुलवाया था। इसे अब फिर उन लोगों ने ही गंदे नाले में मिट्टी भर कर गंदा नाला रोक दिया है।