फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Director General of Education inspected the camp, gave tips to teachers

Panipat News: शिक्षा महानिदेशक ने शिविर का किया निरीक्षण, शिक्षकों को दिए टिप्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Director General of Education inspected the camp, gave tips to teachers
समालखा। मौलिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक डॉ. आरएस ढिल्लाें वीरवार को समालखा पहुंचे। उन्होंने राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समालखा में चल रहे प्रशिक्षण शिविर का दौरा किया। उन्होंने इसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अध्यापक एक्टिविटी बेस की पढ़ाई को लागू कर कार्य करने को प्रेरित किया।
विज्ञापन

डॉ. आरएस ढिल्लों ने कहा कि स्कूल में आए छोटे बच्चों की मानसिक स्थिति के अनुसार जेबीटी अध्यापक ही कार्य कर सकता है। हर जेबीटी अध्यापक को इस पुण्य कार्य को करके अपनी मेहनत की आहुति अवश्य डालनी चाहिए। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा व खंड शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडू ने संयुक्त रूप से कहा कि हर अध्यापक-अध्यापिका को चाहिए कि बच्चे को शिक्षा देते समय उसकी मातृभाषा का पूरा ध्यान रखें क्योंकि उसके द्वारा बच्चा बहुत ही जल्दी सीखता है। इसके साथ सभी अध्यापकों द्वारा शुद्ध हिंदी व अंग्रेजी को भी बढ़ावा देने के लिए कार्य करना चाहिए, ताकि बच्चा किसी भी क्षेत्र में पीछे ना रहे। उन्होंने कहा कि निपुण भारत के तहत सभी बच्चों को बुनियादी साक्षरता व संख्याओं का ज्ञान का होना बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर अध्यापक-अध्यापिका का कर्तव्य है कि वो पूरी मेहनत व लग्न के साथ बच्चों को पढ़ाएं तथा उनको अच्छी शिक्षा देकर सकारात्मक रास्ते पर चलाएं। इससे समाज को भी अच्छी राह मिलेगी। इस अवसर पर नीलम रानी, अर्चना, नरेश कुमार व बृजमोहन ने शिविर की फीडबैक दी। इस अवसर पर राज्य प्रोजेक्ट ऑफिसर प्रमोद शर्मा, जिला को-ऑर्डिनेटर अनिल कुमार, खंड संयोजक सोनिया मोर, केआरपी हरीश सोहेल, रेनू बेनीवाल, बबीता, संतोष पुनिया, राजेंद्र कुमार, सुषमा, सरिता, प्रेमलता, संगीता व राजेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed