फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dilapidated roads and waterlogging have become a problem in the Risalu Road industrial area.

Panipat News: रिसालू रोड औद्योगिक क्षेत्र में जर्जर सड़कें और जलभराव बनीं मुसीबत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated roads and waterlogging have become a problem in the Risalu Road industrial area.
जिमखाना क्लब में बैठक को संबो​धित करते मोहनलाल गर्ग। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। जिमखाना क्लब में बुधवार को हुई रिसालू रोड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक में उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर सड़कों, जलभराव और बिजली संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। साथ ही संबंधित विभागों से समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की गई।
एसोसिएशन के प्रधान मोहनलाल गर्ग ने कहा कि बारिश के दौरान जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से रिसालू रोड पर जलभराव हो जाता है। एमजेआर चौक से पावर हाउस तक सड़क की हालत खराब है। वहीं इंडो रोड से रिसालू रोड को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण भी लंबित है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है।
विज्ञापन


उद्यमियों ने बिजली सुरक्षा के लिए खंभों पर उचित कट-ऑफ/आइसोलेटर स्विच लगाने और बिजली शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए रिसालू रोड औद्योगिक क्षेत्र को 33 केवी एसडीओ, सनौली रोड के अंतर्गत लाने की मांग की। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और मुख्य सड़क पर माल की लोडिंग-अनलोडिंग के बजाय परिसरों के अंदर व्यवस्था सुनिश्चित करने का मुद्दा भी उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सेक्टर 23 व 28 टीडीआई सिटी की लंबित सड़क और बुनियादी सुविधाओं की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। इसके अलावा प्रदेश सरकार की एलएटीडी-वीएटी-12 ओटीएस योजना की समय-सीमा बढ़ाने और उद्यमियों के लिए अलग सहायता काउंटर स्थापित करने की मांग भी रखी गई।


इस अवसर पर एसोसिएशन के संरक्षक एमएल गर्ग, उपप्रधान विक्की कात्याल, सचिव विकास गोयल, कैशियर गिरीश मक्कड़, व्यापारी नवीन गुम्बर, नरेश गर्ग, संजय मंगला, संजीव नारंग, राकेश जैन और जेपी मलिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed