फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Digvijay Chautala hits out at Congress

कांग्रेस पर बरसे दिग्विजय चौटाला

Sat, 16 Nov 2013 11:44 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Sat, 16 Nov 2013 11:44 PM IST
विज्ञापन
Digvijay Chautala hits out at Congress
पानीपत में इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने जनचेतना यात्रा में कांग्रेस और सोनिया गांधी पर निशाना साधा और युवाओं को राजनीति में आने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने दो दिसंबर को रोहतक में छात्र सम्मेलन में पहुंचने का न्योता दिया। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने जन चेतना यात्रा के तहत शुक्रवार को सिवाह से अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


वे यहां से आर्य कॉलेज, एसडी कॉलेज, एसडी विद्या मंदिर सेक्टर-11, उग्रा खेड़ी, निंबरी, सनौली, बापौली, गढ़ी छाजू, डिकाडला गांव और फिर पट्टी कल्याणा गांव में पहुंचे और युवाओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सचिन अपने विदाई टेस्ट मैच में सौ रन नहीं बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन कांग्रेस के राज में प्याज का दाम सत्तर रुपये तक पहुंच गया। यूपीए अध्यक्ष की अगुवाई में घोटालों की संख्या बढ़ी है। किसी मेधावी विद्यार्थी को घोटालों की जीरो लिखने से पहले सोचना पड़ेगा। कांग्रेस ने साधु के सपने को सच मानकर सोना पाने की इच्छा से खुदाई शुरू करा दी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस विदेशी बैंकों में जमा काला धन वापस ले आए तो देश में 50 साल तक गरीबी नहीं रहेगी। कांग्रेस वडेरा को बचाने के चक्कर में ओमप्रकाश चौटाला और अजय सिंह चौटाला को जेल भेज दिया। किसी को रोजगार देना गलत है तो इनेलो सत्ता में आते ही तीन लाख लोगों को रोजगार देगा। इनेलो परिवार मायावती और मुलायम की तरह कांग्रेस से डरने वाले नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि एक दिसंबर को रोहतक में छात्र सम्मेलन होगा। इसमें हर छात्र हरे रंग की पगड़ी बांधकर आएगा और सीएम के गृह जिले में जीत का झंडा गाड़ेंगे। प्राइवेट सेक्टर में भी प्रदेश के युवाओं को कोटा दिलाया जाएगा।


इस मौके पर इसराना विधायक कृष्ण लाल पंवार, एथलेटिक्स संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष और युवा नेता देवेंद्र सिंह कादियान, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कालखा, सूबेदार प्रताप सिंह, निशान मलिक, एडवोकेट राजेंद्र जागलान, शहरी अध्यक्ष सुरेश मित्तल, शेर सिंह खर्ब, डॉ. यशपाल ढांडा, ग्रामीण हलका अध्यक्ष कुलदीप राठी, रणदीप कादियान, रामनिवास पटवारी, सतीश वर्मा, सुरेश काला, सुरेंद्र धौला, राजेश भालसी और मीनाक्षी वालिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed