Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Difficulty in storing dead bodies due to lack of de-freezer

Panipat News: डी-फ्रीजर न होने से शवों को रखने में हो रही परेशानी

Tue, 04 Nov 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 04 Nov 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Difficulty in storing dead bodies due to lack of de-freezer

विज्ञापन
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में समालखा से लाए गए दो में से एक डी-फ्रीजर खराब मिला है। जबकि समालखा अस्पताल में अब तक शवगृह शुरू भी नहीं पाया है। यानी शवगृह में रखा हुआ डी-फ्रीजर ही खराब हो गया है। ऐसे में विभागीय अधिकारियों पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने कंपनी को पत्र लिखा है। कंपनी ने जिला नागरिक अस्पताल में 16 में से आठ डी-फ्रीजर को ठीक करने का दावा किया।
जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में 16 डी-फ्रीजर हैं। जिनमें से शनिवार को मात्र एक डी-फ्रीजर चल रहा था। सीएमओ ने समालखा के सामान्य अस्पताल के शवगृह से दो डी-फ्रीजर मंगवाए थे। उनमें से भी एक खराब मिला। लोगों को मजबूर होकर शव रखने के लिए जनसेवा दल से शीशे का डी-फ्रीजर लेना पड़ रहा है। सोमवार को कंपनी के कर्मचारी डी-फ्रीजर को ठीक करने के लिए पहुंचे लेकिन 16 डी-फ्रीजर में से केवल आठ ही ठीक हो पाए। शवगृह के डी-फ्रीजर खराब होने से लोगों को शव धरातल पर ही रखने पड़ रहे हैं, जिससे वहां बदबू उठी रहती है। स्वास्थ्य विभाग इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जन सेवा दल के महासचिव चमनलाल गुलाटी ने कहा कि अस्पताल में सुविधाओं पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन

सोमवार को कंपनी ने आठ डी-फ्रीजर ठीक किए हैं। बाकी को भी ठीक कराए जा रहा है। अधिकारियों को इस बारे में पत्र भी लिखा गया है। इनको भी जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा। डॉ. विजय मलिक, सीएमओ पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed