{"_id":"621fcde76d0b760f3f67f006","slug":"diet-plan-not-released-after-45-days-of-sending-the-list-panipat-news-knl1006028141","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिस्ट भेजने के 45 दिन बाद जारी नहीं हुआ डाइट प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिस्ट भेजने के 45 दिन बाद जारी नहीं हुआ डाइट प्लान
विज्ञापन
पानीपत। जिले के अंडर-14 सर्वश्रेष्ठ बॉक्सिंग खिलाड़ियों की लिस्ट हरियाणा खेल विभाग भेजने के बाद भी अभी डाइट के लिए कोई प्लान पास नहीं किया गया है। 13 जनवरी को जिले के शिवाजी स्टेडियम में बॉक्सिंग का ट्रायल लिया गया था,जिसमें 50 खिलाड़ियों ने चार राउंड में फ्लेक्सिब्लिटी टेस्ट पार करके सामने वाले खिलाड़ी को बॉक्सिंग रिंग में चित किया था। जिसमें से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया। खिलाड़ियों का कहना है कि खेल विभाग के डाइट प्लान से उन्हें डाइट मिल सकेगी जिससे वह खेल पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। सर्वश्रेष्ठ 25 खिलाड़ियों में से किसी के पिता मजदूरी करते है तो किसी के पिता खेती करते है।
लिस्ट भेजने के 45 दिन बाद भी स्कॉलरशिप को नहीं मिली मंजूरी नहीं
लिस्ट भेजने के 45 दिन बाद भी जिले के नन्हें खिलाड़ियों को डाइट मिलने का काम शुरू नहीं हुआ है। 15 जनवरी को जिला खेल दफ्तर से लिस्ट हरियाणा खेल विभाग को भेज दी गई थी। जिला खेल अधिकारी प्रदीप पालीवाल ने बताया कि सरकार ने उनसे लिस्ट मंगाई थी जो समय पर भेज दी गई है।
योजना अनुसार भेजे गए 25 खिलाड़ियों को अभी किसी प्रकार की स्कॉलरशिप व डाइट मिलना शुरू नहीं हुआ है। खेल विभाग की योजना अनुुसार खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाने के लिए यह योजना चलाई गई थी जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ी को डाइट में मदद मिल सके और वह अच्छे से अभ्यास कर सकें।