फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Diarrhea is spreading, the department came into action

Panipat News: फैल रहा डायरिया, हरकत में आया विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea is spreading, the department came into action
पानीपत। मौसम में बदलाव के साथ डायरिया तेजी से पांव फैला रहा है। सिविल अस्पताल में प्रतिदिन 25 से 30 मरीज आते हैं।
विज्ञापन

शहर के साथ गांवों में डायरिया के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। अगले कुछ दिनों में डायरिया और भी बढ़ सकता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग डायरिया को काबू पाने के लिए मैदान में उतर आया है। विभाग जिले में 16 से 31 जून तक अभियान चलाएगा। इसमें बच्चों व महिलाओं को जागरूक करने के साथ ओआरएस दिया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को इसकी शुरुआत की। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुनील संदूजा की देखरेख में अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव के साथ कई तरह की बीमारी आ जाती हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों के बीच जाएंगी। उनको डायरिया के साथ दूसरी बीमारियों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के साथ आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता साथ रहेंगी। टीम हर पहुचेंगी। यहां पांच वर्ष तक के बच्चों को ओआरएस के दो पैकेट व जिंक की 14 गोली दी जाएंगी। स्वास्थ्यकर्मी सतबीर सिंह ने बताया कि डायरिया के कारण बाल मृत्यु होने का खतरा बना रहता है। इस अभियान का लक्ष्य बच्चों को इस तरह की बीमारी से बचाना है। बच्चों में होने वाली डायरिया जैसी बीमारी को नजरअंदाज करना गंभीर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed