{"_id":"6361811af15d405db55a0d38","slug":"diamonds-and-jewelery-worth-50-lakhs-stolen-from-factory-president-s-flat-panipat-news-knl1261507103","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी प्रेजिडेंट मीटिंग में गई, फ्लैट से 50 लाख रुपये के हीरे- सोने व चांदी के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी प्रेजिडेंट मीटिंग में गई, फ्लैट से 50 लाख रुपये के हीरे- सोने व चांदी के जेवर चोरी
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-12 में फैक्टरी प्रेसीडेंट के फ्लैट में 50 लाख रुपये की चोरी हो गई। फ्लैट में घुसकर चोरों ने सीसीटीवी कैमरों का तार काटा और अलमारी से 66 तोले सोने के जेवर, छह लाख का हीरे का हार, दो हजार डॉलर, करीब दो किलो चांदी के जेवर और डेढ़ लाख रुपये नकद चोरी कर लिया। वारदात के वक्त कंपनी प्रेसीडेंट उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर स्थित कंपनी के मुख्यालय गई थीं। सोमवार की रात लौटने पर वारदात का पता चला। सीसीटीवी फुटेज 26 अक्तूबर की शाम तक की ही मिली, जिसे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसी दिन वारदात अंजाम दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-12 निवासी मानविंदर खेरा ने बताया कि वह महराणा स्थित एक कालीन कंपनी में चार वर्ष बतौर प्रेसीडेंट कार्यरत हैं। सेक्टर-12 में किराए के मकान में रहती हैं। प्रथम तल पर वह और भूतल पर फ्लैट मालिक रिटायर्ड प्रोफेसर रहते हैं। दूसरे तल पर एसबीआई बैंक के कर्मचारी रहते हैं। एसबीआई कर्मचारी कई दिनों से बाहर हैं। फ्लैट मालिक भी काम से बाहर गए थे। गत 23 अक्तूबर को कंपनी के काम से यूपी के मिर्जापुर गई थीं। यहां कंपनी मालिक के साथ मीटिंग थी। वहां से 31 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे फ्लैट पर लौटीं तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। सामान बिखरा और दोनों बेडरूम की अलमारियों का ताला भी टूटा था। सोने, चांदी एवं हीरों के जेवर चोरी थे। सीसीटीवी फुटेज देखी तो 26 अक्तूबर की शाम तक की रिकॉर्डिंग मिली, उसका तार कटा मिला। इसके बाद चांदनीबाग थाने की पुलिस को शिकायत दी गई।
फ्लैट से 10 तोले के दो सोने के सेट, छह लाख कीमत के दो हीरे के सेट, 10 तोले के पांच जोड़ी सोने के कड़े, 12 तोले की आठ जोड़ी सोने की चूड़ियां, चार तोले के तीन जोड़ी सोने के झुमके, 170 ग्राम की सात सोने की अंगूठियां, 100 ग्राम के 10 चांदी के सिक्के, 1500 ग्राम की तीन चांदी का प्लेट, 100 ग्राम की 15 जोड़ी सोने के टॉप्स, तीन तोला की तीन सोने की चेन, छह हजार रुपये कीमत का पर्ल सेट, 300 ग्राम की सात जोड़ी चांदी की पायल चोरी हो गईं। इसके अलावा 1.50 लाख नकद और दो हजार डालर समेत 50 लाख की चोरी हुई है।
विज्ञापन
आरोपियों को जल्द पकड़ने का प्रयास : एसएचओ
इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों से चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों को जल्द पकड़ने का प्रयास है।
- महिपाल सिंह, प्रभारी चांदनी बाग थाना पुलिस