फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dhruti Gandhi topped with 99.8 percent marks, will fulfill her dream of becoming a doctor

ध्रुति गांधी ने 99.8 प्रतिशत अंक पाकर रहीं अव्वल, डॉक्टर बनने का सपना करेंगी पूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Dhruti Gandhi topped with 99.8 percent marks, will fulfill her dream of becoming a doctor
पानीपत। सिद्धि गोयल - फोटो : Panipat
सीबीएसई बार्ड ने मंगलवार को 10वीं कक्षा का परिणाम जारी किया, जिसमें एक बार फिर पानीपत की बेटियां शिखर पर रहीं। एसडीवीएम स्कूल की छात्रा ध्रुति गांधी जिले में ही नहीं, बल्कि हरियाणा में टॉपर रहीं। वहीं दीया डिमरी और सिद्घी गोयल ने दूसरा तो उर्वी ने तीसरा स्थान हासिल किया। पहले तीन स्थानों पर बेटियों ने सफलता हासिल की।
विज्ञापन

प्रथम स्थान : ध्रुति गांधी (99.8)
एसडीवीएम स्कूल, हुडा
डॉक्टर बनने का है सपना, प्री-बोर्ड में 12 घंटे पढ़कर की थी तैयारी, अब किया टॉप
सीबीएसई बोर्ड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली ध्रुति गांधी का सपना है कि वह डॉक्टर बनें और लोगों की सेवा करें। ध्रुति दसवीं के बाद नीट की तैयारी करेंगी। ध्रुति के पिता चिरंजीव ने उन्हें हमेशा पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया। ध्रुति की मां उर्मिला उसकी पढ़ाई में मदद करती थीं। ध्रुति ने बताया कि प्री-बोर्ड में 12 घंटे पढ़कर परीक्षा की तैयारी की थी।
विज्ञापन

द्वितीय स्थान : दीया डिमरी (99.6)
डीपीएस पानीपत सिटी स्कूल
बैंक मैनेजर बनने की अब करूंगी तैयारी
दीया ने सीबीएसई बोर्ड के दसवीं के परिणाम में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। दीया अब कॉमर्स स्ट्रीम लेकर बैंक मैनेजर बनने की तैयारी करेंगी। उनके पिता नेस्ले फैक्टरी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह हमेशा सेल्फ स्टडी करती थीं, जिसकी बदौलत आज तक ट्यूशन जाने की जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय स्थान : सिद्धी गोयल (99.6)
डॉ. एमकेके पब्लिक स्कूल
न्यायाधीश बनना चाहती हैं सिद्धी
सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 99.6 प्रतिशत अंक लेकर जिले में दूसरे स्थान पर रहने वाली सिद्धी गोयल न्यायाधीश बनना चाहती हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मेहनत, शिक्षकों और माता-पिता के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि अपना लक्ष्य पहले ही निर्धारित कर लिया था और उसे पाने के लिए शिक्षकों के मार्गदर्शन में मेहनत की। माता-पिता ने भी उसका खूब साथ दिया। पिता नवीन गोयल व्यापारी हैं और सीमा गृहिणी हैं।
उर्वी
99.4 प्रतिशत
डॉ. एमकेके पब्लिक स्कूल
चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती हैं उर्वी
उर्वी ने दसवीं की परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, वह चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि बहुत पहले ही तय कर लिया था कि सीए ही बनना है, इसलिए 11वीं के कामर्स संकाय को चुना है। साथ ही वे सीए की तैयारी भी करेंगी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेण शिक्षकों और माता पिता को दिया।

यह हैं जिले के टॉपर
ध्रुति गांधी 99.8
दीया डिमरी 99.6
सिद्घि गोयल 99.6
उर्वी 99.4
सिया गर्ग 99.2
स्पर्श गर्ग 99.2
पारस गर्ग 99.2
युवराज सिंह 99.0

पानीपत। उरवी

पानीपत। उरवी- फोटो : Panipat

पानीपत।  र्स्पश गर्ग।

पानीपत। र्स्पश गर्ग।- फोटो : Panipat

पानीपत। युवराज सिंह।

पानीपत। युवराज सिंह।- फोटो : Panipat

पानीपत। ध्रुती गांधी।

पानीपत। ध्रुती गांधी।- फोटो : Panipat

पानीपत। दिया

पानीपत। दिया- फोटो : Panipat

ानीपत। सिया गर्ग।

ानीपत। सिया गर्ग।- फोटो : Panipat

पानीपत। पारस गर्ग।

पानीपत। पारस गर्ग।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed