फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dhirendra Shastri will come to Panipat on May 17

Panipat News: धीरेंद्र शास्त्री 17 मई को आएंगे पानीपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
Dhirendra Shastri will come to Panipat on May 17
पानीपत। बागेश्वर धाम से पंडित धीरेंद्र शास्त्री 17 मई को पानीपत में आएंगे। यह उनका पानीपत में दूसरा दौरा होगा। वे यहां श्रीराम कथा और महायज्ञ में पहुंचेंगे। कथा के बाद अंतिम दिन 19 मई को महायज्ञ किया जाएगा। जिसमें छह हजार परिवार आहुतियां डालेंगे। धीरेंद्र शास्त्री यहां चिट्ठी भी पढ़ेंगे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय राम-नाम जागरण मंच द्वारा 108 कुंडीय महायज्ञ ने इसके लिए शुक्रवार को सेक्टर-29 स्थित एक औद्योगिक प्रतिष्ठान पर बैठक की। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल शास्त्री ने बताया कि श्रीराम कथा और महायज्ञ 17 से 19 मई को सेक्टर 13-17 ग्रांउड में किया जाएगा। जिसमें पंडित धीरेंद्र शास्त्री लोगोंं के बीच पहुंचेंगे। जिसके लिए पंजीकरण की शुरूआत कर दी गई है। इसमें लगभग छह हजार परिवारोंं के सभी सदस्य भाग लेंगे। इसके अलावा लाखोंं की संख्या में भक्तजन महाराज से आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम में किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर दस प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। जिसमें से तीन प्रवेश द्वार मुख्यातिथि के लिए होंगे। बाकी सात प्रवेश द्वार आमजन के लिए बनाए जाएंगे। पंजीकरण के लिए चार कार्यालय बनाए हैं। जहां महायज्ञ के लिए पंजीकरण किए जाएंगे। पंजीकरण पांच मई तक किया जा सकेगा। इस मौके पर रामदत्त दुबे, चंदन मिश्रा, निलांबर सिंह, अवनीश सिंह, दयानंद यादव व सुमन झा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed