{"_id":"6859c0298f8ab2b1740cb6ce","slug":"dharna-against-the-liquor-shop-people-from-three-colonies-demonstrated-panipat-news-c-244-1-pnp1012-139141-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शराब ठेके के विरोध में धरना, तीन कॉलोनियों के लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शराब ठेके के विरोध में धरना, तीन कॉलोनियों के लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पानीपत। आजाद नगर कॉलोनी में निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास के पास मंदिर की जगह पर शराब ठेका खोलने का सोमवार को दूसरे दिन भी कॉलोनीवासियों ने विरोध किया।
आजाद नगर, राजनगर और संजय कॉलोनी की महिलाएं पहले डीसी कार्यालय पर पहुंची और जीटी रोड फ्लाईओवर के नीचे धरने पर बैठ गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने महिलाओं से बात की।
उपायुक्त ने शराब के ठेके को पुराने स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।
देर शाम तक ठेका बंद नहीं होने पर महिलाओं ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया और ठेके के आगे बैठ गई। ठेकेदार ने पहली जगह पर ठेका जमाने का प्रयास किया तो वहां पर भी विरोध शुरू हो गया। ऐसी स्थिति को देखते हुए शराब ठेके के बाहर भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया। आजाद नगर कॉलोनी में निर्माणाधीन अंडरपास के पास आबादी के बीच तीन दिन पहले शराब ठेका खोला गया था।
पहले यह ठेका कॉलोनी के बाहर था। आजाद नगर, राजनगर और संजय नगर कॉलोनी की महिला और पुरुषों ने आबादी के बीच में शराब ठेका खोले जाने के विरोध में रविवार को कॉलोनी के लोगों ने ठेके पर हंगामा किया था। सोमवार को वार्ड 18 के पार्षद बबलू और वार्ड 16 के पार्षद प्रतिनिधि अन्नू अजय शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं जिला सचिवालय पर पहुंची। महिलाएं शराब ठेके को बंद कराने की मांग करते हुए जीटी रोड फ्लाईओवर के नीचे धरने पर बैठ गई। कॉलोनीवासियों का कहना है कि शराब का ठेका कॉलोनी के बीच होने से महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट टीनू पोसवाल ने धरनास्थल पर पहुंचकर महिलाओं का ज्ञापन लिया।