फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dharma Parmarth Sabha is providing water to people at the railway station

Panipat News: रेलवे स्टेशन पर लोगों को पानी पिला रही धर्म परमार्थ सभा

Sun, 15 Mar 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 15 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Dharma Parmarth Sabha is providing water to people at the railway station
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिलाते सभा के सदस्य। स्रोत : सभा
पानीपत। धर्म परमार्थ सभा पिछले 45 साल से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिला रही है। पांच सदस्यों से शुरू सभा में आज करीब 40 सदस्य जुड़ चुके हैं। वे स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिलाकर पुण्य कमा रहे हैं। सभा शहर के धार्मिक कार्यक्रमों में नि:शुल्क पानी की सेवा देती है और फ्लाइंग क्लब से जुड़कर एक दिन में करीब दो हजार लीटर पानी पौधे में देती है।
विज्ञापन

सरदार हरिसिंह ने 45 साल पहले जगदीश लाल, हरबंश लाल, लीला कृष्ण और मनोहर लाल के साथ मिलकर सभा की स्थापना की थी। सरदार हरिसिंह का लगाया हुआ छोटा से पौधा अब बड़ा पेड़ बन चुका है। अब सभा से करीब 40 सदस्य जुड़ चुके हैं। वे सब अपने समयानुसार सभा के जरिये यात्रियों को पानी पिला रहे हैं। सभा के प्रधान लीला कृष्ण ने बताया कि सभा द्वारा एक दिन में रेलवे स्टेशन पर करीब पांच हजार लीटर पानी लग जाता है। सभा के सदस्य पूरा दिन दूसरे और तीसरे प्लेटफार्म पर रहते हैं। वहीं पहले प्लेटफार्म पर सुबह दिल्ली जाने वाले ट्रेन वाले के समय पानी पिलाते हैं और प्लेटफार्म चार और पांच पर जींद जाने वाली ट्रेनों के समय पानी पिलाते हैं क्योंकि उस समय उन प्लेटफार्म पर ज्यादा भीड़ रहती है। सभा का प्याऊ सुबह छह से रात 10 बजे तक खुला रहता है। सभा यात्रियों को ठंडा पानी पिलाने के साथ गर्मी के मौसम में मीठा पानी भी पिलाती है।
विज्ञापन


धार्मिक कार्यक्रमों में करती है नि:शुल्क सेवा
सभा के सदस्य कैलाश खुराना ने बताया कि सभा शहर के धार्मिक कार्यक्रमों में, शोभायात्राओं और नगर-कीर्तन में श्रद्धालुओं को पानी पिलाकर पुण्य कमा रही है, इसके साथ ही सभा ने फ्लाइंग क्लब के साथ जुड़कर पेड़-पौधों को पानी देने के लिए टैंक लगा रखा है। एक दिन में पेड़-पौधों को पानी देने में करीब 1500 लीटर पानी लग जाता है।

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिलाते सभा के सदस्य। स्रोत : सभा

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिलाते सभा के सदस्य। स्रोत : सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed