{"_id":"64da8d85ab66772c270ac4f4","slug":"dgp-inaugurated-three-crore-officers-mess-panipat-news-c-244-1-pnp1005-4256-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: तीन करोड़ के ‘ऑफिसर्स मेस’ का डीजीपी ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: तीन करोड़ के ‘ऑफिसर्स मेस’ का डीजीपी ने किया उद्घाटन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार अग्रवाल सोमवार को पानीपत पुलिस लाइन में तीन करोड़ की लागत से निर्मित मेस का उद्धाटन किया। उन्होंने मेस में खुद भी भोजन किया। वे यहां अपनी सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले पहुंचे थे। उन्होंने अधिकारियों, विभिन्न एनजीओ के सदस्यों व गणमान्य व्यक्तियों के साथ संवाद किया। आफिसर्स मेस का उद्घाटन उपरांत परिसर में पौधरोपण भी किया। पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल करनाल सतेंद्र कुमार गुप्ता, पुलिस कमिश्नर सोनीपत सतीश बालन, उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र दहिया, पुलिस अधीक्षक पानीपत अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक करनाल शशांक कुमार सावन ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने कहा कि वे अपने कार्यकाल में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारी का हौसला बढ़ाने के लिए प्रशंसा की और अपने कार्यकाल को सदैव याद रखेंगे। प्रदेश की विभिन्न एनजीओ ने पुलिस के विभिन्न अभियानों में समन्वय स्थापित कर इनको सिरे चढ़ाया है। कोई भी अभियान बिना आमजन की सहभागिता के सफल नहीं हो सकता। इसके लिए आमजन का इन अभियानों में भाग लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गैर सरकारी संगठनों ने इस काम को बखूबी आगे बढ़ाया है।
मेस में भूतल, प्रथम तल और द्वितीय तल बनाए गए है। इसके निर्माण में सवा तीन करोड़ रुपये की लागत आई है। भूतल पर ड्राइंग रूम के अलावा कॉन्फ्रेंस हॉल और रसोई बनाई गई है। ऑफिसर मेस 13 हजार स्क्वायर फीट में तैयार की गई है, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। यह पुलिस आफिसर्स मेस हरियाणा पुलिस हाऊसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा तैयार किया गया है। इस मौके पर जिला न्यायवादी राजेश चौधरी, हरियाणा पुलिस हाऊसिंग कॉर्पोरेशन के अधिकारी, विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।