फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Devshayani Ekadashi today, Chaturmas will start, there will be no Manglik work

Panipat News: देवशयनी एकादशी आज, शुरू होंगे चातुर्मास, नहीं होंगे मांगलिक कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Devshayani Ekadashi today, Chaturmas will start, there will be no Manglik work
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि से चातुर्मास शुरू हो जाते हैं। इस बार 29 जून को देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरुआत होगी। इस बार सावन अधिक मास होने से चातुर्मास चार के बजाय पांच माह का होगा।
ज्योतिषाचार्य पं. राधे-राधे ने बताया कि भगवान विष्णु 29 जून एकादशी को कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी तक क्षीर सागर में शयन के लिए चले जाएंगे। इन पांच महीनों में मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे। 23 नवंबर देवउठनी एकादशी से विवाह समारोह और मांगलिक कार्य शुरू होंगे। शास्त्रों में बताया गया है कि हर शुभ कार्य के लिए भगवान विष्णु का आह्वान किया जाता है। साथ ही इन महीनों में सूर्य, चंद्रमा व प्रकृति का तेज कम हो जाता है। चातुर्मास में व्रत, साधना, जप-तप, ध्यान, पवित्र नदियों में स्नान व दान का विशेष महत्व रहता है। साधु-संत तीर्थ यात्रा करने के बजाय अधिकतर समय मौन रहते हैं। इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
विज्ञापन


इस बार 19 साल बाद सावन मास 59 दिन का होगा। सह संयोग 2004 में बना था। सावन भगवान शिव को प्रिय है और अधिकमास व पुरुषोत्तम मास के चलते भक्त भगवान विष्णु व शिव दोनों की पूजा कर सकेंगे। साथ ही भक्तों को मंगल गौरी के नौ व्रत भी करने को मिलेंगे। हर तीन साल में एक अधिक मास आता है। इस बार सावन माह का अधिक पुरुषोत्तम मास का संयोग बन रहा है। अधिक मास होने के कारण सावन का महीना 59 दिनों तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed