फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Devotees will celebrate Shreeshyam Phalgunotsav grandly

Panipat News: श्रीश्याम फाल्गुनोत्सव को भव्य रूप से मनाएंगे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Devotees will celebrate Shreeshyam Phalgunotsav grandly
समालखा। करनाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय भाटिया ने बृहस्पतिवार को समालखा के माॅडल टाउन स्थित रघुनाथ मंदिर में क्षेत्र की सामाजिक, धार्मिक संगठनों से जुड़े गणमान्य लोगों की बैठक ली।इसमें श्रीश्याम फाल्गुनोत्सव को भव्य रूप से मनाने पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन


चुलकाना धाम पर 20 मार्च को आयोजित होने वाले श्रीश्याम फाल्गुनोत्सव को भव्य रूप से मनाने की अपील की। बैठक में पूर्व पार्षद श्याम सुंदर बरेजा ने उत्सव को लेकर उत्सुकता दिखाते हुए एक लाख लड्डुओं का प्रसाद बांटने का संकल्प लिया। वहीं हाल ही में सेवानिवृत्त हुए प्राध्यापक साहब सिंह रंगा ने भी सांसद के सामने सवा लाख रुपये की सेवा का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


सांसद संजय भाटिया ने बताया कि हरियाणा सरकार के सहयोग से चुलकाना धाम को एक अच्छे व बड़े तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां श्रीश्याम बाबा के प्राचीन मंदिर में फाल्गुन मास में वार्षिक श्याम उत्सव का आयोजन किया जाता है लेकिन इस बार का फाल्गुनोत्सव बेहद खास होगा। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री अजय भट्ट श्याम बाबा के दर्शन करने पहुंचेंगे। इसके अलावा सैकड़ों साधु संत भी उत्सव में शामिल होंगे। भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण छौक्कर ने दावा किया है कि इस बार फाल्गुनोत्सव में 30-35 लाख श्रीश्याम श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। उत्सव की भव्य तैयारियां की जा रही हैं। बैठक में पूर्व पार्षद श्याम सुंदर बरेजा, सत्यवीर गुप्ता, रमेश अग्रवाल, विपीन छाबड़ा, साहब सिंह रंगा,पार्षद विनोद वाल्मीकि, पार्षद कप्तान छौक्कर,आनन्द आर्य,जाट धर्मार्थ सभा के जिला अध्यक्ष सुभाष कुहाड, भाजपा नेता कृष्ण छौक्कर, चुलकाना के पूर्व सरपंच मदन शर्मा, जिला पार्षद सुंदर छौक्कर, पार्षद रेनू धीमान व जिला परिषद की पूर्व चेयरपर्सन ज्योति शर्मा आदि सैकड़ों गणमान्य व श्याम भक्तों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- जयपुरी पीले वस्त्रों में नजर आएंगे श्याम भक्त -
सांसद संजय भाटिया ने बताया कि फाल्गुनोत्सव के लिए राजस्थान के जयपुर से श्याम भक्तों के लिए विशेष रूप से पीले वस्त्र (कुर्ता पायजामा) मंगवाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके सहित पांच हजार श्याम भक्त पीले वस्त्र पहनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed