फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Devotees were overjoyed to see a temple of Shri Ram built on the train and raised cheers.

Panipat News: ट्रेन में श्री राम का मंदिर बना देख श्रद्धालु गदगद, लगाए जयकारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Devotees were overjoyed to see a temple of Shri Ram built on the train and raised cheers.
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर हुनमान के स्वरूप में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
- दिल्ली के सत्यम आर्ट समूह के बच्चों ने श्री राम लला के करवाए दर्शन, हनुमान बने कलाकार ने मोहा
विज्ञापन

मन
हरिंदर पाल सिंह
अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए रवाना हुई ट्रेन में भक्तों के लिए विशेष तौर पर मंदिर भी तैयार किया गया था। यह मंदिर ट्रेन के एस-5 कोच में बनाया गया था। मंदिर को तैयार करने के लिए चार सीटों को हटाया गया था। इन सीटों को हटाकर एक बड़ी स्टेज बनाई गई और यहां पर श्री राम सहित अन्य फोटो स्थापित की गई। फोटो पर भक्तिभाव प्रकट करते हुए हार भी चढ़ाए गए थे। ट्रेन में मंदिर स्थापित देख श्रद्धालु गदगद हो गए। उन्होंने जयश्री राम के नारे लगाए।
अयोध्या के लिए ट्रेन रवाना होने से पहले कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म 1 पर अलौकिक नजारा देखने को मिला। दिल्ली से आए सत्यम आर्ट ग्रुप के बच्चों ने श्री राम लला के जीवंत दर्शन करवाए। यह दर्शन उसी प्रकार थे जोकि अयोध्या में मूर्ति के रूप में स्थापित किए गए हैं। श्री राम लला का किरदार 17 वर्षीय युवक सोम प्रकाश ने निभाया, वहीं हनुमान सहित नृत्यांगना के तौर पर भावना, रीटा, रीतिक, अमन, सत्यप्रकाश ने विशेष प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
मुख्यमंत्री के आगमन पर रेलवे स्टेशन पर चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की गई थीं। जीआरपी और आरपीएफ की तरफ से लगभग 100 से अधिक कर्मचारियों को स्टेशन पर तैनात किया गया। एसपी रेलवे नीतिका गहलोत सहित आरपीएफ की वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त भवप्रीता सोनी ने प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी और कर्मचारियों का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर प्रभारी हरीश कुमार और रविंदर सिंह भी पूरी तरह से मुस्तैद नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मन की मुराद पूर्ण हो गई है। यह एक सपने जैसा लग रहा है। अयोध्या में श्री राम लला के दर्शन करके जीवन धन्य हो जाएगा।
- नरेश कुमार

हरियाणा सरकार को आभार है, जिन्होंने बुजुर्गों के लिए यह ट्रेन चलाई। इसके जरिए अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
- विनोद कुमार

कभी सपने में सोचते थे कि इस उम्र में उन्हें कौन अयोध्या लेकर जाएगा लेकिन हरियाणा सरकार ने यह सपना साकार कर दिया। मुख्यमंत्री सैनी को बधाई देता हूं।
यशपाल शर्मा

अयोध्या में बसे श्री राम लला, प्रत्येक हिंदू के मन में बसे हैं। उनके स्वरूप के दर्शन आज कैंट रेलवे स्टेशन पर एक कलाकार ने करवाए हैं लेकिन हकीकत में देखकर मन तृप्त हो जाएगा।

मधु शर्मा

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर हुनमान के स्वरूप में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर हुनमान के स्वरूप में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर हुनमान के स्वरूप में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर हुनमान के स्वरूप में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर हुनमान के स्वरूप में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर हुनमान के स्वरूप में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर हुनमान के स्वरूप में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर हुनमान के स्वरूप में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर हुनमान के स्वरूप में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर हुनमान के स्वरूप में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed