फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Devotees visited Shri Shyam Baba

Panipat News: श्रद्धालुओं ने किए श्रीश्याम बाबा के दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Devotees visited Shri Shyam Baba
समालखा। मां गंगा के अवतरण दिवस गंगा दशहरा पर चुलकाना धाम में रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंच कर श्रीश्याम बाबा के दर्शन किए। गंगा दशहरा पर चुलकाना धाम को आने वाले सभी रास्तों पर व आस पास के गांवों में लोगों ने श्रीश्याम भक्तों के लिए मीठे पानी की छबील लगाई गई। चुलकाना धाम में गंगा दशहरे से भक्तों की भीड़ शुरू हो गई। जो एकादशी व द्वादशी को भी रहेगी। पूरे भारतवर्ष से श्री श्याम बाबा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु यहां आते हैं और बाबा के दर्शन करके परिवार की सुख-शांति की दुआ मांगते हैं। श्री श्याम रसोई चुलकाना धाम और शिव मंदिर सेवा दल माजरी की संस्था द्वारा भी पिछले काफी वर्षो की तरह यहां पानी की छबील लगाई गई। जिसमें सोनू छदीया, नीरू माजरी, कमल, अनिल, बंटी, रविंद्र, सोना माजरी, बिल्लू, सोनू, साहिल, सुनील, पंकज मित्तल व पारस गुप्ता ने श्याम भक्तों की सेवा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed