फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Devotees took bath in Yamuna on Jyeshtha Purnima

Panipat News: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर यमुना ने श्रद्धालुओं ने किया स्नान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Devotees took bath in Yamuna on Jyeshtha Purnima
सनौली। मंगलवार सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर शुरू हुई ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने यमुना में श्रद्धा की डूबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में आस्था की डूबकी लगा परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस व गोताखोर तैनात रहे। पूर्णिमा पर्व बडे ही श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर सुबह से ही सनौली बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी पर दोनों किनारे पर यूपी व हरियाणा से सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। जहां श्रद्धालुओं ने यमुना किनारे विशेष पूजा-अर्चना की तथा यमुना नदी में स्नान किया। श्रद्धालुओं ने परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की तथा ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा दी। वहीं, यमुना किनारे लगी दुकानों पर श्रद्धालुओं ने खरीदारी भी की। यमुना नदी पर स्नान के चलते सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस और गोताखोर तैनात रहे। मंदिर महन्त सुभाष गिरी महाराज ने बताया कि इस बार दो दिन पूर्णिमा पर्व के चलते यमुना में स्नान रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed