Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Devotees take a holy dip in Yamuna

Panipat News: मौनी अमावस्या को लेकर यमुना पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Devotees take a holy dip in Yamuna
सनौली। मौनी अमावस्या पर यमुना घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने मौन होकर आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने यमुना में डुबकी लगाते हुए सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। वहीं, सुरक्षा के दृष्टिगत सनौली थाना एसएचओ अतर सिंह पुलिस बल और यमुना सुधार समिति अध्यक्ष रतन सिंह रावल समिति सदस्यों और सिंचाई विभाग के गोताखोर राजकुमार टीम सहित तैनात रहे।
विज्ञापन

शनिवार को मौनी अमावस्या पर सनौली हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी पर दोनों प्रदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। जहां श्रद्धालुओं ने यमुना के दोनों ओर किनारे विशेष पूजा-अर्चना की और यमुना नदी में स्नान किया। इसके बाद सूर्य को अर्घ्य दिया। स्नान के चलते पुलिस बल तैनात रहा। सिंचाई विभाग के गोताखोर राजकुमार, सनौली थाना एसएचओ अत्तर सिंह, यमुना सुधार समिति के अध्यक्ष रतन सिंह रावल एडवोकेट समिति सदस्यों और प्राइवेट गोताखोर जावेद, बिल्लू, नौशाद समेत जाकिर सहित यमुना नदी पर मुस्तैद रहे। पुलिस और गोताखोरों ने नाव में निगरानी की और श्रद्धालुओं से किनारे पर ही स्नान करने की अपील की गई। वहीं, सनौली थाना एसएचओ अतर सिंह टीम सहित यमुना नदी पर पहुंचे, जिन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। उधर, यमुना किनारे पर कुछ लोगों ने प्रसाद के अलावा बेचने के लिए सामान रखा। जहां स्नान करने के बाद महिलाओं और बच्चों ने मन-पसंदीदा सामानों की खरीदारी भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed