{"_id":"68d82f3a387571d73d0a965c","slug":"devotees-rejoice-in-the-procession-of-shri-rams-wedding-procession-panipat-news-c-244-1-pnp1007-144545-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: श्रीराम बरात की शोभायात्रा में झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: श्रीराम बरात की शोभायात्रा में झूमे श्रद्धालु
Sun, 28 Sep 2025 04:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 28 Sep 2025 04:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। श्री रामलीला कमेटी देवी मंदिर की ओर से रामलीला महोत्सव में शनिवार को श्रीराम बरात की शोभायात्रा निकाली जिसमें भजनों पर श्रद्धालु झूमने लगे। उद्योगपति एवं समाजसेवी सुरेंद्र जिंदल व अश्वनी जिंदल ने प्रभु को तिलक किया और पुजारियों ने मंत्रोच्चारण से सेहरा बंदी कराई। साथ में गुरु विश्वामित्र, महाराजा दशरथ, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न भी विराजमान रहे।
राम बरात की शोभायात्रा जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजार से होते हुए देवी मंदिर में पहुंची। बरात में रुड़की से आए सोनी साबरी बैंड, गुरुग्राम का बालाजी बैंड, सोनीपत का ग्रेट पापुलर बैंड, राया ( मथुरा ) की नफीरी, दिल्ली की शहनाई और ढोल एवं नगाड़ा पार्टी एवं स्थानीय बैंड व नफीरी शहनाई ने रौनक लगाई। हिसार के कलाकार तिलकधारी की झाकियां, राधा कृष्ण की झाकी, शिव की झांकी, पांच स्वरूप नृत्य व दक्षिण भारत की प्रसिद्ध कंतारा झांकी दर्शनीय रही। खाटू श्याम की और बालाजी महाराज की झांकी ने बारात की शोभा में चार चांद लगा दिए।
एक बग्गी में महाराजा दशरथ व गुरु विश्वामित्र विराजमान रहे और दूसरी बग्गी में लक्ष्मण व तीसरी बग्गी में भरत व शत्रुघ्न की सवारी रही। रथ पर स्वयं भगवान राम विराजमान रहे। शोभायात्रा पर सारे रास्ते में नगरवासियों ने पुष्प वर्षा करके भगवान राम का स्वागत किया। बरात के देवी मंदिर में पहुंचने पर राजा जनक ने बारात का स्वागत किया और राम व सीता के फेरे कराकर विवाह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर गोबिंद गोयल, प्रधान आदर्श गुप्ता, उपप्रधान मनोज गोयल, महासचिव मनोज सिंगला, कोषाध्यक्ष संजय बंसल, सुमित मित्तल, राजेंद्र गुप्ता, प्रदीप तायल, कन्हैया गुप्ता, दीपक गर्ग व मेहुल जैन उपस्थित रहे।