फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Devotees reached Amarnath from Panipat safe, will reach home today

पानीपत से अमरनाथ पहुंचे भक्त सुरक्षित, आज पहुंचेंगे घर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Devotees reached Amarnath from Panipat safe, will reach home today
पानीपत। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए निकले जिले के तकरीबन सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं। वे रविवार तक घर पहुंचेंगे। अमरनाथ में शुक्रवार शाम को बादल फटने से कई श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। इसे लेकर जिलेवासियों में भी यहां से जाने वालों को लेकर चिंता बन रही है। शनिवार को यहां से जाने वाले श्रद्धालुओं से उनके परिजनों ने संपर्क के बाद राहत की सांस ली। अमरनाथ पहुंचे भक्तों ने बताया कि वे सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जत्थे में जितने भी श्रद्धालु जिले से गए थे, सभी को सुरक्षित ढूंढ लिया गया है। इसके लिए बॉयोमीट्रिक कार्ड का इस्तेमाल भी किया गया। राहत-बचाव कार्य में केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से मदद दी जा रही है। कई टीमें आपदा में फंसे लोगों को निकाल रही हैं। अब सभी श्राइन बोर्ड की ओर से दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन

वार्ड- 20 के पार्षद लोकेश नांगरू भी अपने परिवार सहित बाबा बर्फानी के दर्शन को गए थे, जो सकुशल लौट रहे हैं। शहर निवासी सोनू ने बताया कि अमरनाथ में प्रदेश भर के जिलों से टेंट एवं लंगर लगाए गए हैं। यात्री इनमें ठहरे हैं और सुरक्षित हैं। उनके साथ पानीपत से करीब 25 लोग हैं। सभी अपने परिजनों से संपर्क कर चुके हैं। स्थानीय प्रशासन भी उनका पूरा सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू ने बताया कि वे अमरनाथ गुफा के दर्शन करने के बाद चल पड़े थे। जब बादल फटा, उस समय वे पास ही संगम टॉप पर थे। शुक्रवार शाम को अचानक बादल फट गया। लाखों करोड़ों लीटर पानी एक साथ पहाड़ों से तेजी से बहता आ रहा था। जो अपने साथ पहाड़ों का मलबा भी लिए तेजी से घाटी की ओर बढ़ रहा था। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक तो पानी ने कई टेंट, भंडारे तक उखाड़ दिए। कुछ देर पहले उन्होंने भी उन्हीं टेंट और लंगरों से खाना लिया था। इसके बाद तबाही का मंजर दिखा। हालांकि सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है।सोनू बताते हैं कि वे पिछले 20 साल से लगातार अमर नाथ की यात्रा कर रहे हैँ। लेकिन इस बार भीड़ सबसे ज्यादा देखी। अभी भी लाखों लोग दर्शन के लिए पहलगाम रुके हुए हैँ। यहां के सभी होटल फुल हैं।

सोनू ने बताया कि उन सभी सार्थियों ने कश्मीर का ही पोस्टपेड मोबाइल नंबर लिया था। इसका भी कहीं नेटवर्क आता है तो कहीं नहीं आता। इस वजह से आपस में बिछड़े लोग एक दूसरे से संपर्क कर पाए। हालांकि गुफा के पास मोबाइल ले जाने की मनाही रहती है। वहां सिर्फ प्रसाद ही लेकर जाया जाता है, लेकिन वे तब तक दर्शन कर निकल चुके थे। अब वे पवित्र गुफा के दर्शन कर वापस पहलगाम लौट चुके हैं, जो रविवार या सोमवार तक वापस आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed