फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Devotees gathered to have darshan of the Mother Goddess and sang hymns.

Panipat News: माता के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, गाए भजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to have darshan of the Mother Goddess and sang hymns.
प्राचीन श्री देवी मंदिर में माता के दर्शन के लिए लाइन में खड़े भक्त। संवाद
- प्राचीन श्री देवी मंदिर में सुबह माता का विशेष श्रृंगार कर की मंगल आरती
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को मां ब्रह्मचारिणी का पूजन किया गया। प्राचीन देवी मंदिर में सुबह माता का विशेष श्रृंगार कर मंगल आरती की। मंदिर में सुबह से भीड़ लगनी शुरू हुई जो दिनभर चलती रही। वहीं शाम को भी लाइन लगी रही। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए।
मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के लिए लाइनों की व्यवस्था की गई है। मंदिर में पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं ताकि किसी भी श्रद्धालु को परेशानी का सामना न करना पड़े। शाम को मंदिर की महिला मंडली ने भजन-कीर्तन किया। मंदिर के प्रधान काकू बंसल ने बताया कि नवरात्र के दूसरे दिन मंदिर माता के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

सुबह सबसे पहले माता का ताजे फूलों से श्रृंगार कर मंगल आरती की गई। उसके बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का कपाट खोले गए। माता की पूजा व दर्शन के लिए भक्तों के लिए मंदिर में ग्रिल लगाकर लाइनों की व्यवस्था की गई है। मंदिर में पुलिस के साथ निजी सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहे। शाम को पांच से सात बजे तक मंदिर की महिला मंडली ने भजन-कीर्तन किया गया जिसमें महिलाओं ने सामूहिक नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन पहर की जा रही आरती
सुबह, दोपहर और शयन को तीन समय माता की मंगल आरती की जा रही है। आरती के बाद श्रद्धालुओं को माता का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य लालमणि पांडेय ने बताया कि मां ब्रह्मचारिणी उज्ज्वल और तेजस्वी हैं। इनका चेहरा अत्यंत शांत और सरल होता है, जिससे तपस्या की आभा झलकती है। मां सफेद वस्त्र धारण करती हैं और पवित्रता और ब्रह्मचर्य की प्रतीक है।

प्राचीन श्री देवी मंदिर में माता के दर्शन के लिए लाइन में खड़े भक्त। संवाद

प्राचीन श्री देवी मंदिर में माता के दर्शन के लिए लाइन में खड़े भक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed